suicide – Kgp News https://www.kgpnews.in Sat, 17 May 2025 12:04:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 183510223 मिदनापुर सिटी कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा का शव बरामद https://www.kgpnews.in/2025/05/body-of-ma-first-year-student-recovered-from-mess-room-in-midnapore.html https://www.kgpnews.in/2025/05/body-of-ma-first-year-student-recovered-from-mess-room-in-midnapore.html#respond Sat, 17 May 2025 06:36:52 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=31505

मिदनापुर, 17 मई — मिदनापुर शहर के केरीनीचटी इलाके में शुक्रवार रात मिदनापुर सिटी कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा का शव उसके हॉस्टल के कमरे से फांसी पर लटका मिला।

छात्रा पूर्व मिदनापुर जिले के पटाशपुर की निवासी थी और मिदनापुर सिटी कॉलेज में भूगोल विषय से एमए की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के लिए वह केरीनीचटी इलाके के एक किराए के हॉस्टल में रह रही थी।

परिजनों ने जब फोन पर संपर्क नहीं हो पाया, तो मेस संचालक को सूचना दी। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़ा और छात्रा का शव बरामद किया।

शव को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

मेदिनीपुर कोतवाली थाना पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक है।

মেদিনীপুরে মেস থেকে এমএ প্রথম বর্ষের ছাত্রীর ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার

মেদিনীপুর, ১৭ মে — মেদিনীপুর শহরের কেরানীচটি এলাকায় এক মেস বাড়ি থেকে মেদিনীপুর সিটি কলেজের এমএ প্রথম বর্ষের এক ছাত্রী ঝুলন্ত অবস্থায় উদ্ধার হন শুক্রবার রাতে।

জানা গিয়েছে, মৃতা ছাত্রী পূর্ব মেদিনীপুর জেলার পটাশপুর থানার বাসিন্দা ছিলেন এবং মেদিনীপুর সিটি কলেজে ভূগোলে স্নাতকোত্তর পড়াশোনা করছিলেন। পড়াশোনার জন্য কেরানীচটি এলাকায় একটি মেসে থাকতেন তিনি।

পরিবারের সদস্যরা অনেকবার ফোন করেও যোগাযোগ করতে না পেরে মেস কর্তৃপক্ষকে জানান। পরে পুলিশ এসে দরজা ভেঙে তার ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার করে।

তাকে মেদিনীপুর মেডিক্যাল কলেজে নিয়ে যাওয়া হলে চিকিৎসকরা মৃত বলে ঘোষণা করেন। মৃত্যুর সঠিক কারণ জানতে ময়নাতদন্তের জন্য দেহ পাঠানো হয়েছে।

এই ঘটনায় এলাকায় গভীর শোকের ছায়া নেমে এসেছে। পুলিশ অস্বাভাবিক মৃত্যুর মামলা রুজু করে তদন্ত শুরু করেছে।

Body of MA First-Year Student Recovered from Mess Room in Midnapore

Midnapore, May 17 — A tragic incident unfolded in the Kheranichati area of Midnapore town as the body of a first-year MA student from Midnapore City College was discovered hanging in her rented mess room on Friday night.

The student, a resident of Patashpur in East Midnapore, was pursuing her postgraduate studies in Geography. She had been living in a rented mess near Kheranichati to attend college.

Family members grew concerned after repeated phone calls went unanswered. They contacted the mess authorities, who found the room locked from the inside. Police were informed and broke open the door to discover her lifeless body hanging inside.

The body was taken to Midnapore Medical College and Hospital, where she was declared dead. A post-mortem will be conducted to determine the exact cause of death.

Police have registered an unnatural death case and begun investigation. The student’s death has cast a deep shadow of grief over the area.

]]>
https://www.kgpnews.in/2025/05/body-of-ma-first-year-student-recovered-from-mess-room-in-midnapore.html/feed 0 31505
आईआईटी खड़गपुर में छात्र ने की आत्महत्या, कैंपस में शोक का माहौल https://www.kgpnews.in/2025/05/iit-student-body-found-from-hostel-room.html https://www.kgpnews.in/2025/05/iit-student-body-found-from-hostel-room.html#respond Sun, 04 May 2025 06:50:42 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=30867

खड़गपुर, ५ मई २२५

आईआईटी खड़गपुर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तीसरे वर्ष के छात्र, २१ वर्षीय मोहम्मद आसिफ कामर ने  अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बिहार के में शिहोसर जिले के गारहिया गांव के निवासी आसिफ, मदन मोहन मालवीय हॉल के एसडीएस ब्लॉक के १३५ नंबर रूम में रहते थे।

घटना का विवरण
शनिवार रात से ही आसिफ के कमरे का दरवाजा बंद देखा गया। सहपाठियों ने कई बार दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। दिल्ली की एक युवती, जो वीडियो कॉल पर आसिफ से बात कर रही थी, ने आत्महत्या की संकेत दिए जाने के बाद आईआईटी प्रशासन को सतर्क किया। इसके बाद रात ३:३० बजे हिजली थाना की पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को बरामद किया। इसके बाद खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के आने के बाद अंत्य७७ड परीक्षण कराया जाएगा

रहस्यमय स्थिति
इस मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह जानकारी मिली है कि आसिफ पहले ही घर जाने के लिए अपना बैग पैक कर चुके थे, जो इस अचानक निर्णय को और रहस्यमय बना देता है। पुलिस उसकी मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच कर रही है ताकि अंतिम समय के डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा सके।

प्रतिक्रिया और कदम
आईआईटी प्रशासन ने कहा, “हम इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कार्यशालाओं और सहायता को बढ़ाया जाएगा।”
पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने कहा, “वीडियो कॉल पर हुई बातचीत और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”

सहपाठियों ने बताया कि आसिफ आमतौर पर दबाव की बातें नहीं करता था और वह पिछले दिन तक सामान्य था।

आत्महत्या: एक बढ़ता हुआ संकट
खड़गपुर आईआईटी में पिछले चार महीनों में तीसरी छात्र की मौत है, जिसमें आत्महत्या के प्रमाण मिले हैं। बार-बार इस तरह की घटनाएं शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं।

आगे के कदम और जागरूकता अभियान
इस घटना के बाद आईआईटी खड़गपुर में मानसिक स्वास्थ्य पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासन ने कहा कि छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कैंपस में छात्रों की मानसिक भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यशालाएं, काउंसलिंग सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस तरह की त्रासदी फिर से न हो, इसके लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

আইআইটি খড়্গপুরে ছাত্রের আত্মহত্যা, ক্যাম্পাসে নেমেছে শোকের ছায়া

খড়্গপুর, ৫ মে ২০২৫

 

আইআইটি খড়্গপুরে ফের ঘটে গেল মর্মান্তিক ঘটনা। সিভিল ইঞ্জিনিয়ারিং বিভাগের তৃতীয় বর্ষের ছাত্র, ২১ বছর বয়সী মহম্মদ আসিফ কামার রবিবার ভোরে নিজ কক্ষে আত্মহত্যা করেছেন বলে জানা গেছে। বিহারের শিওহর জেলার গারাহিয়া গ্রামের বাসিন্দা আসিফ, মদন মোহন মালব্য হলের SDS ব্লকের ১৩৫ নম্বর রুমে থাকতেন।

 

ঘটনার প্রেক্ষাপট

শনিবার রাত থেকেই রুম বন্ধ দেখে সহপাঠীরা চিন্তিত হয়ে ওঠেন। একাধিকবার দরজা খোলার চেষ্টা ব্যর্থ হলে, দিল্লির এক তরুণী—যিনি ভিডিও কলে আত্মহত্যার ইঙ্গিত পেয়েছিলেন—আইআইটি কর্তৃপক্ষকে সতর্ক করেন। পরে রাত ৩:৩০ নাগাদ হিজলি ফাঁড়ির পুলিশ এসে দরজা ভেঙে দেহ উদ্ধার করে। এরপর খড়্গপুর মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে গেলে চিকিৎসকরা আসিফকে মৃত ঘোষণা করেন।

 

রহস্য ও উদ্বেগ

এই মৃত্যুকে ঘিরে উঠছে নানা প্রশ্ন। জানা গেছে, আসিফ ইতিমধ্যেই বাড়ি যাওয়ার জন্য ব্যাগ গুছিয়ে রেখেছিলেন, যা তার হঠাৎ সিদ্ধান্তকে আরও রহস্যজনক করে তোলে। পুলিশ তার মোবাইল ও ল্যাপটপ পরীক্ষার মাধ্যমে শেষ সময়ের ডিজিটাল তথ্য বিশ্লেষণ করছে।

 

প্রতিক্রিয়া ও পদক্ষেপ

আইআইটি কর্তৃপক্ষ জানিয়েছে, ‘‘আমরা গভীরভাবে শোকাহত। মানসিক স্বাস্থ্য সংক্রান্ত সচেতনতা ও সহায়তা বাড়ানোর উদ্যোগ নেওয়া হবে।’’

পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ সুপার ধৃতিমান সরকার জানান, ‘‘ভিডিও কলের কথোপকথনসহ সমস্ত দিক খতিয়ে দেখা হচ্ছে।’’

 

সহপাঠীদের অনেকে জানিয়েছেন, আসিফ সাধারণত চাপের কথা বলতেন না এবং মৃত্যুর আগের দিনও স্বাভাবিক আচরণ করছিলেন।

 

আত্মহত্যা: একটি বাড়ন্ত সংকট

গত চার মাসে আইআইটি খড়্গপুরে এটি তৃতীয় ছাত্রমৃত্যুর ঘটনা, যার সবগুলোতেই আত্মহত্যার প্রমাণ মিলেছে। বারবার এমন ঘটনা শিক্ষা প্রতিষ্ঠানগুলিতে মানসিক স্বাস্থ্য ব্যবস্থার ওপর প্রশ্ন তুলে দিচ্ছে।

 

পরবর্তী পদক্ষেপ ও সচেতনতা উদ্যোগ

এই ঘটনার পর আইআইটি খড়্গপুরে মানসিক স্বাস্থ্য নিয়ে নতুন করে আলোচনার দরজা খুলেছে। প্রশাসনের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, শিক্ষার্থীদের মানসিক চাপ মোকাবিলায় আরও কার্যকর পদক্ষেপ নেওয়া হবে। ক্যাম্পাসে শিক্ষার্থীদের মানসিক সুস্থতা নিশ্চিত করতে একাধিক কর্মশালা, কাউন্সেলিং সেশন ও সচেতনতা মূলক কর্মসূচির পরিকল্পনা করা হয়েছে।

 

এই ধরনের ট্র্যাজেডি যেন আর না ঘটে, সে জন্য ছাত্রছাত্রী, শিক্ষক এবং অভিভাবকদের মধ্যে যোগাযোগ আরও মজবুত করার ওপর জোর দেওয়া হচ্ছে।

 

সহায়তা প্রয়োজন?

যদি আপনি বা আপনার পরিচিত কেউ মানসিক চাপে ভুগে থাকেন, দয়া করে সাহায্য নিতে দ্বিধা করবেন না।

]]>
https://www.kgpnews.in/2025/05/iit-student-body-found-from-hostel-room.html/feed 0 30867
प्रेम में युवक ने गंवाई जान! क्लब से शव बरामद, दक्षिण इंदा के सिपाईडांगा इलाके में शोक की लहर https://www.kgpnews.in/2024/03/youth-commits-sucide-in-club.html https://www.kgpnews.in/2024/03/youth-commits-sucide-in-club.html#respond Sun, 31 Mar 2024 18:47:22 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=24695

 

खड़गपुर,  दक्षिण इंदा के सिपाईडांगा के रहने वाले मनोज सिंह नामक युवक ने क्लब के छत में पंखे के लिए लगे हुक में क्लब के परदा से ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

पता चला है कि मनोज बंगवासी क्लब को रात में बंद कर घर जाता था कल भी बाकी लोगों के जाने के बाद मनोज ने फोन पर कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से रात में बात की व लाइव ही फांसी लगा ली। पहले तो प्रेमिका समझ नहीं पाई फिर लड़के के घर फोन कर घटना की जानकारी दी तो घरवाले व क्लब के लोगों ने क्लब पहुंचा तो कल्ब अंदर से बंद पाया फिर दरवाजा तोड़ उसे बरामद किया फिर चांदमारी ले आए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

मनोज के पिता गोपाल का कहना है कि हर रोज की तरह ड्युटी कर वह रात में घर आया व नौ बजे खाना खा निकल गया बाद में देर रात घटना की जानकारी मिली। मनोज निजी कंपनी में ठेके श्रमिक था बारहवीं तक की पढ़ाई की थी। गोपाल की काली मंदिर के पास चाय की दुकान है। मनोज चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था छोटी एक बहन है जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है बड़ा भाई डेबरा में स्कुल शिक्षक है। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।

 

आसपास के लोगों का कहना है कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था मनोज का सभी से अच्छा व्यवहार था। पार्षद तपन प्रधान ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि प्रेम जनित घटना से वह दुखी है व परिजन के साथ है। इधर   खड़गपुर शहर थाना पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा मामले की जांच में जुटी है। 

 

ट्रक चालक का शव बरामद, विष खा की आत्महत्या  

पत्थर लेकर एगरा गए ट्रक चालक का शव बीते दिनों मकरामपुर में ट्रक में मिला। पता चला है कि रामपुरहाट से पत्थर लेकर खलासी के साथ एगरा गया था जहां ट्रक को खाली करने के बाद वहां से धान लेकर वापस जाना था पर विश्वजीत दे नामक 32 वर्षीय ट्रक चालक ने विष खा जान दे दी.

 

खलासी सुरजित दास ने बताया कि विश्वजीत ने खुद बताया कि उसने विष खा लिया है जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी व दम तोड़ दिया। युवक का अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया गया। पता चला है कि विश्वजीत शादीशुदा है व दो बच्चे हैं। 

 

 

Kharagpur:  young man named Manoj Singh, resident of Sepoydanga, South Inda, Ward No. 24, committed suicide by hanging himself from the curtain of the club itself, on the hook for the fan in the club’s ceiling.

 

It has been learned that Manoj used to close the Bangwasi club at night and go home. Yesterday too, after others left, Manoj allegedly talked to his girlfriend on the phone at night and hanged himself live. At first the girlfriend could not understand, then she called the boy’s house and informed about the incident. When the family members and the club members reached the club, they found it locked from inside, then broke the door and recovered him and then brought him to Chandmari where the doctor declared him dead.

 

Manoj’s father Gopal says that like every day, he came home at night after doing duty and had dinner at 9 o’clock. Later, he got information about the incident late in the night. Manoj was a contract laborer in a private company and had studied till 12th. Gopal has a tea shop near Kali Mandir. Manoj was the third among four siblings. There is a younger sister while the elder sister is married. The elder brother is a school teacher in Debra. There is mourning in the area due to the incident.

 

Neighbours  said that he had no quarrel with anyone and Manoj behaved well with everyone. Councilor Tapan Pradhan described the incident as tragic and said that he is saddened by the love-related incident he extends support to deceased family. Meanwhile, Kharagpur t police  recovered the body, conducted post-mortem and investigating the matter.

 

Truck driver’s body recovered, suicide by consuming poison

The body of a truck driver who had gone to Egra with stones was found in a truck in Makrampur recently. It has been learned that he had gone to Egra with the helper after taking stones from Rampurhat, where after emptying the truck, he was supposed to return with paddy from there, but a 32-year-old truck driver named Biswajit De committed suicide by consuming poison.

Helper Surjit Das told that Biswajeet himself told that he had consumed poison after which his health deteriorated and he died. The post-mortem of the youth was done and body was handed over to his family. It is learned that Biswajeet is married and has two children.

]]>
https://www.kgpnews.in/2024/03/youth-commits-sucide-in-club.html/feed 0 24695
इंदा व छोटा टेंगरा में फांसी लगा युवक ने दी जान, जागिंग कर रहे व्यवसायी की वाहन से कुचल जाने से मौत https://www.kgpnews.in/2023/11/youth-body-found-hanging-in-inda-bamunpara-and-chhtoa-tengra-area-businessman-dies-in-rd-accident-during-jogging-at-gopali-saua-rd.html https://www.kgpnews.in/2023/11/youth-body-found-hanging-in-inda-bamunpara-and-chhtoa-tengra-area-businessman-dies-in-rd-accident-during-jogging-at-gopali-saua-rd.html#respond Mon, 20 Nov 2023 19:53:05 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=22419

 

खड़गपुर, खड़गपुर शहर के इंदा बामुनपाड़ा इलाके में सोमवार की सुबह सुबह सिंह नामक युवक की शव फंदे में लटकती मिली। जानकारी के मुताबिक सुबल (30) शादीशुदा है सुबह लगभग आठ बजे सुबल के बेटे ने पिता को गमछे में फंदे में झुलता देख परिवार के अन्य लोगों को खबर दी तो पुलिस को सूचना दी गई। शव को चांदमारी लाया गया जहां डाक्टर ने सुबल को मृत घोषित कर दिया पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया है।

 

पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पत्नी झपाटापुर में मायके में बीते कई दिनो से रह रही थी। सुबल के माता पिता के अलावा एक बहन भी है। सुबल वाहन ड्राइविंग का काम करता था। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। 

 

ज्ञात हो कि दो दिन पहले छोटा टेंगरा इलाके में काली मंदिर के पास बलराम सेनापति नामक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ। पता चला है कि बलराम अकेले रहता था व टोटो चला जीवन यापन करता था। 

 

जागिंग कर रहे अधेड़ की वाहन से कुचल जाने से मौत

खड़गपुर ग्रामीण थाना के सलुवा व गोपाली के बीच केशियाड़ी रोड में अज्ञात वाहन से कुचल जाने से सौमेन राउत नामक 54 वर्षीय व्यवसायी की मौत हो गई पता चला है कि हर रोज की तरह सौमेन सड़क पर जागिंग कर रहा था तभी आमने सामने से वाहन से सौमेन टकरा कर गिर गया।

अनियंत्रित वाहन के पीछे चक्के की चपेट में आमराकोला गांव के रहने वाले सौमेन आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि शादीशुदा सौमेन का एक बेटा है। खड़गपुर ग्रामीण थाना पुलिस सौमेन के शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है व इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है।    

]]>
https://www.kgpnews.in/2023/11/youth-body-found-hanging-in-inda-bamunpara-and-chhtoa-tengra-area-businessman-dies-in-rd-accident-during-jogging-at-gopali-saua-rd.html/feed 0 22419
विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवा प्रेमी को खूंटी से बांध ग्रामीणों ने की थी पिटाई, टैंकर की चपेट में आने से ट्यूटर की मौत https://www.kgpnews.in/2023/05/woman-sucide-allegedly-extra-marital-relation-tution-teacher-dies-in-rd-acc.html https://www.kgpnews.in/2023/05/woman-sucide-allegedly-extra-marital-relation-tution-teacher-dies-in-rd-acc.html#respond Mon, 01 May 2023 15:17:47 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=18086

 

खड़गपुर, खड़गपुर ग्रामीण थाना के हरियातारा की रहने वाली प्रतिमा महतो नामक 27 वर्षीय विवाहिता ने सोमवार की सुबह 8:00 बजे अपने घर में फांसी में लटकते हुए पाई गई। प्रतिमा को तुरंत खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्रतिमा मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि विवाहिता का शाकपाड़ा के रहने वाले अपने पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था रविवार की देर रात प्रेमी विवाहिता के घर घुसा तो ग्रामीणों ने युवा प्रेमी को खूंटी से बांध पिटाई की व आगे से ऐसी हरकत ना करने की धमकी दे छोड़ दिया ग्रामीणों ने घटना के लिए महिला को भी धमकाया।

विवाहिता की सास ने बताया कि घटना से मर्माहत बहू ने सुबह रस्सी से फांसी में झुल गई उसे तुरंत खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां लेकिन बचाया नहीं जा सका। सास कल्पना ने बताया कि घर में चार लोग हैं वह अपने पति के साथ सोई थी जबकि बहू बेटे दूसरे कमरे में थे आवाज पाकर उसकी नींद खुली तो घटना के बारे में पता चला। पता चला है कि सांकराईल के रहने वाले किशोरी से नौ साल पहले शादी हुई थी दंपत्ति का कोई बच्चा नहीं था। कई लोगों का मानना है कि सब्जी का व्यवसाय करने वाले युवक ही विवाहिता को परेशान किया करता था।

पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नही मिली है। खड़गपुर शहर थाना पुलिस विवाहिता की शव का अंत्यपरीक्षण करा रहस्यमय मौत का मामला दर्ज किया है। घटना से इलाके में शोक व उत्तेजना व्याप्त है।

टैंकर की चपेट में आने से ट्यूटर की मौत
खड़गपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग में टैंकर की चपेट में आने से गृह शिक्षक की घटना स्थल में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह में हरिना के पास रविवार को रात लगभग 10:00 बजे ट्यूशन से साइकिल से घर वापस आ रहे सोमेंद्र नाथ मंडल (53) की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है पुलिस ने टैंकर को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

सोमेंद्र की शव का आज अंत्य परीक्षण करा परिजन को सौंप दिया गया है, पता चला है कि सौमेंद्र के दो बेटे हैं वह ट्यूशन से ही आजीविका चलाता था घटना से इलाके में शोक व्याप्त है टैंकर चौरंगी से डबरा की ओर जा रहा था तभी उक्त घटना घटी खड़गपुर ग्रामीण थाना प्रभारी पात्रो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है।

 

]]>
https://www.kgpnews.in/2023/05/woman-sucide-allegedly-extra-marital-relation-tution-teacher-dies-in-rd-acc.html/feed 0 18086
कर्ज से लदे पोर्टर खोली के युवक बसंत ने फांसी लगा ली जबकि लोको शेड की छात्रा ने विष खा व रबिंद्रपल्ली के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या, सांप के डंसने से शिशु की मौत https://www.kgpnews.in/2023/03/four-person-including-3-students-dies-unnaturally.html https://www.kgpnews.in/2023/03/four-person-including-3-students-dies-unnaturally.html#respond Sun, 05 Mar 2023 13:46:58 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=16887

 

खड़गपुर. कर्ज से लदे पोर्टर खोली के युवक बसंत बेहरा उर्फ बिट्टू नामक 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जानाकारी के मुताबिक बसंत पोर्टर खोली में बस्ती इलाके में रहता था व छोटा हाथी चलाता था इन दिनों उस पर काफी कर्ज हो गया था जिससे वह लगातार परेशान रहता था बसंत की दो बेटियां थी उस पर पत्नी सहित चार लोगों के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी आखिरकार आज सुबह जब घर में सब लोग सो हुए थे बसंत अपने कमरे में गमछे से सीलिंग में लटक गया घरवालों न देखा तो पुलिस को खबर दी गई सुबह पुलिस बसंत की लाश को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा शव को परिजन को सौंप दिया। वार्ड पार्षद डी वासंती ने बताया कि घर में और कोई कामकाजी ना होने से बसंत की पत्नी पर दोनों बेटियों की जिम्मेदारी आ गई है.

लोको शेड की छात्रा की विषाक्त चीज खाने से छात्रा की मौत
खड़गपुर शहर के लोको शेड इलाके की रहने वाली गौरी नामक नौंवी कक्षा की छात्रा ने विषाकत चीज खा आत्महत्या कर लेने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गौरी ट्यूशन पढ़ने गई थी जहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ जाने से उसे चांदमारी अस्पताल में दाखिला कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया पता चला है कि गौरी के पिता नहीं है बड़ा भाई है जो पढ़ाई कर रहा है मां काम कर परिवार का भरण पोषण करती थी पता चला है कि किसी कारण से परिजन ने उसे डांट डपट दिया जिससे मर्माहत हो उसने उक्त कदम उठाया पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि वार्ड 26 की रहने वाली गौरी साउथ साइड स्कुल की नौंवी कक्षा की छात्रा थी।

रबिंद्रपल्ली के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या
आईआईटी बाईपास के समीप रबिंद्रपल्ली इलाके के रहने वाले सायन दे नामक उच्चमाध्यमिक के छात्र ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सायन की मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी व उसकी इलाज भी चल रहा था। पिता किताब दुकान गया था व मां पड़ोस में किसी काम से गई थी घर में सिर्फ दादी थी उसी वक्त सायन ने फांसी में लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। पता चला है कि  सायन डीएवी स्कूल का छात्र था।

सांप के डंसने से शिशु की मौत
खड़गपुर ग्रामीण थाना के सुमिता टुडु नामक 7 वर्षीय बच्ची की मौत सांप के डंसन से हो गई। पता चला है कि सुमिता शौच के लिए गई थी जहां उसे सांप ने हाथ की अंगुली में डंस दिया घर आकर सांप के डंसने की बात बताई पर घरवालों ने ध्यान नहीं दिया कुछ घंटे के बाद तबियत बिगड़ी व उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की तफ्तीश मे जुट गई है।

]]>
https://www.kgpnews.in/2023/03/four-person-including-3-students-dies-unnaturally.html/feed 0 16887
संग छूटा तो प्रेमी ने शिवरात्री में फांसी लगा की आत्महत्या, बंगलोर में रह कर रहा था मेल नर्सिंग की पढ़ाई, घटना के पहले शिव जी को चढ़ाई थी जल, प्रेमिका संग नहीं बन सकी थी बात, इंदा में वृद्ध ने की आत्महत्या  https://www.kgpnews.in/2023/02/youth-commits-sucide-after-breakup.html https://www.kgpnews.in/2023/02/youth-commits-sucide-after-breakup.html#respond Mon, 20 Feb 2023 19:56:43 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=16595

 

 खड़गपुर, दोनों दोस्त थे लंबे अर्से से यूं कहे कि प्रेमी प्रेमिका। खड़गपुर अनुमंडल के बेलदा थाना के देउली गांव के निवासी कौशिक काबड़ी नामक 24 वर्षीय प्रेमी बंगलोर में तीन वर्षीय मेल नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था प्रेमिका गांव में थी। कौशिक का यह अंतिम साल था उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कहीं अच्छी नौकरी मिल जाएगी फिर हमउम्र प्रेमिका से विवाह रचा लेगा. पर लड़की के घरवालों ने लड़की का विवाह तय कर दिया था। एक सप्ताह पहले ही बंगलोर से प्रेमी गांव आया प्रेमिका की शादी की चर्चा अपने घर वालों से की तो माता पिता ने आश्वसान दिया था जल्द ही उसकी भी अन्यत्र विवाह करा देंगे प्रेमिका को भूल जाए। पर मन कहां मानता। शिवरात्री के दिन कौशिक गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ाया था फिर रविवार की दोपहर भी जल चढ़ाने मंदिर गया जहां प्रेमिका मिली पता चला रिश्ते की बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई। जिसके बाद कौशिक घर आ गया व दोतल्ला घर के अपने कमरे में चला गया जहां बेल्ट से लटककर फांसी लगा ली। दोपहर काफी देर तक कौशिक खाना खाने नीचे नहीं उतरा तो भाभी कौशिक को बुलाने उपर पहुंच गई। कौशिक को लटकते देख चीखी चिल्लाई तो और भी लोग आए आखिरकार डाक्टर ने कौशिक को मृत घोषित कर दिया व प्रेम का दुखांत हो गयाष पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया पता चला है कि कौशिक दो भाई है बड़े का विवाह हो चुका है। छोटे बेटे की मौत से पूरा गांव सदमे में है। पड़ोसियों का कहना था कि कौशिक दोपहर में शिव मंदिर में जल चढ़ा आने की बात कही थी पर मामला यह मोड़ ले लेगा कोई सोचा ना था। बेलदा थाना प्रभारी मो आसिफ सनी का कहना है कि युवक की आत्महत्या प्रेम जनित कारण से होने की खबर है। 

इंदा में वृद्ध ने की आत्महत्या

खड़गपुर, ख़ड़गपुर शहर के इंदा इलाके से रतन ब्रम्हचारी नामक 74वर्षीय वृद्ध की लाश फांसी में लटकते मिलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक रतन दक्षिण चौबीस परगना के गडिया के रहने वाले हैं बीते दिनों रतन की पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद से रतन अवसाद ग्रस्त रहने लगा था मानसिक स्थिति तो देखते हुए रतन को इंदा में दामाद के घर रखा गया था। रतन की शव का अंत्यपरीक्षण करा खड़गपुर शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।     

]]>
https://www.kgpnews.in/2023/02/youth-commits-sucide-after-breakup.html/feed 0 16595
खड़गपुर शहर से बच्ची की लाश फंदे से लटकती मिली, जांच में जुटी पुलिस, शुक्रवार को होगा अंत्यपरीक्षण  https://www.kgpnews.in/2023/01/minor-girl-body-found-hanging-parents-smells-foul-play.html https://www.kgpnews.in/2023/01/minor-girl-body-found-hanging-parents-smells-foul-play.html#respond Thu, 05 Jan 2023 18:23:36 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=15634

 

खड़गपुर, खड़गपुर शहर से बच्ची की लाश फंदे से लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक खड़गपुर शहर के रेल बस्ती इलाके की रहने वाली 12 बच्ची बुधवार की शाम फंदे से लटकती मिली। बच्ची को बरामद कर चांदमारी ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। पता चला है कि बच्ची के माता पिता झाड़खंड के बढ़शोल थाना इलाके के रहने वाले हैं तीन बच्चे होने के कारण ईंट भट्टा में काम करने वाले अभिभावकों  ने मझली बेटी को बड़ी मौसी के घर उस वक्त छोड़ दी थी जब बच्ची पांच साल की थी बच्ची ने प्राथमिक की पढ़ाई यहीं से की थी व पांचवी कक्षा में बच्ची को दाखिला लेना था।

बच्ची की बड़ी मौसी जो कि उसका पालन पोषण कर रही थी उसका कहना है कि बच्ची बीते कुछ दिनों से गुमशुम रहा करती थी उसे पांचवी कक्षा में अतुलमुनि हाई स्कुल में दाखिला के लिए फार्म लाई थी व स्कुल में दाखिला के लिए फोटो खींचाने के लिए कहने पर बच्ची जाने के लिए तैयार नहीं हुई। मौसी का कहना है कि उसने उसे 25 रु मांगे थे पर बात ना सुनने पर पैसे देने से उसने मना कर दिया उसने बच्ची के माता पिता को फोन पर जानकारी दी थी पिता ने शुक्रवार को खड़गपुर आकर घर वापस ले जाने की बात कही थी बुधवार की दोपहर जब वह लोगों के घर काम करने गई थी तभी उसके बेटे ने बच्ची के फांसी में लटकने की खबर दी जिसके बाद उसके बेटे ने पड़ोसियों को इक्टठा करने पर उसे फांसी से उतारा गया। बच्ची ड्रम में चढ़कर मां के साड़ी के फंदे से झुल गई थी। ज्ञात हो कि मौसी ने जिस लड़के का पालन पोषण कर रही है वह भी उसके पति के पहले पत्नी का बेटा है 19 वर्षीय युवक की मां  काफी पहले उसे छोड़ अन्यत्र चले जाने पर उसी ने पालन पोषण किया। बच्चे की हाथ में कुछ दिन पहले जलने या कटने के निशान पाए गए हैं महिला मृतका सोतेले बेटे व पति के साथ रहती थी।

इधर मृतका के माता पिता खबर पा खड़गपुर पहुंचे व माता पिता को बेटी के साथ कुछ अप्रिय  होने का संदेह है। पिता का कहना है कि आज वह बेटी को लेने आने वाले थे इस बीच घटना घट गई। खड़गपुर शहर थाना प्रभारी विश्वरंजन बनर्जी का कहना है कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है जिसके बाद ही पता चल पाएगा क्या घटित हुई मामले में परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी है।       

  

]]>
https://www.kgpnews.in/2023/01/minor-girl-body-found-hanging-parents-smells-foul-play.html/feed 0 15634
छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता बरामद, प्रेमबाजार इलाके की घटना, नीमपुरा में युवक का शव फंदे में झुलता मिला https://www.kgpnews.in/2022/11/prembajar-student-nimpura-married-youth-commits-sucide.html https://www.kgpnews.in/2022/11/prembajar-student-nimpura-married-youth-commits-sucide.html#respond Mon, 28 Nov 2022 20:50:34 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=14920

खड़गपुर, हिजली हाई स्कुल के इंटर के छात्र विनोद रसुआ की शव रविवार की रात प्रेमबाजार इलाके में स्थित उसके आवास से मिलने से इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस शव को बराद कर रहस्यमय मौत की मामले दर्ज कर जांच कर रही है। जानाकरी के अनुसार विनोद कामर्स का छात्र था व मोबाईल का शौकीन था दोस्तों के साथ रहना उन्हें भाता था पर बीते कुछ दिनों से वह उद्वग्नि था। पता चला है कि हायर सेकेंड्री परीक्षा दिलाने के बाद पिता उसे पढाई के लिए बाहर भेजना चाहता था पर विनोद ऐसे जगह जाना चुन लिया जहां से वापस आना संभव नहीं विनोद ने अपने फेसबुक पर क्वोटेशन साझा किया था A Smile is the light in the window of your soul.पर अब विनोद को हंसते, मुस्कुराते व खिलखिलाते देखना संभव नहीं। पुलिस का कहना है कि विनोद इन दिनों मानसिक तौर पर व्यग्र रहने की खबर है। वह घर में मोबाईल गेम में वयस्त रहता था या फिर दोस्तों के साथ रहना। जो चाहता था उसे पाने की जिद थी। विनोद दोस्तों के साथ पिकनिक गया था जहां से लौटकर कल खाना भी खाया था। घर में वह छोटा भाई के साथ था पिता शिबु जो कि आईआईटी छात्रावास में बतौर ठेके श्रमिक काम करते हैं पत्नी को लाने गया था। वापस लौटने पर बेटे को फांसी में लटका देख मां तो गश खाकर गिर प़ड़ी। चीख पुकार के बीच शव को उतारा गया इसी बीच हिजली पुलिस फांड़ी के कर्मी घटनास्थल पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस शव का अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया गया। घटना निजी प्रसंग का है या कुछ और यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

नीमपुरा में युवक का शव फंदे में झुलता मिला
खड़गपुर शहर थाना के नीमपुरा इलाके में डी पुर्णा नामक लगभग 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पता चला है कि वार्ड संख्या 12 के रहने वाले पुर्णा शादीशुदा था व उसका एक बेटी भी है। लेकिन बीते दिनों से पुर्णा का पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं थे पत्नी अलग रहा करती है। पता चला है कि घटना की खबर भी पत्नी को दी गई हांलाकि उन्होने घटना के बाद भी पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई। आखिरकार परिजनों ने पुर्णा के शव का अंतिम संस्कार किया। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://www.kgpnews.in/2022/11/prembajar-student-nimpura-married-youth-commits-sucide.html/feed 0 14920
गुड बाय मम्मी पापा कह दुनिया को अलविदा कह दी नौंवी कक्षा की छात्रा कोमल ने, हिजली के रेल क्वार्टर में फंदे में झुलती मिली लाश, कम उम्र के प्रेम की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी https://www.kgpnews.in/2022/10/class-9-students-hanged-herself-after-love-fiasco.html https://www.kgpnews.in/2022/10/class-9-students-hanged-herself-after-love-fiasco.html#respond Mon, 31 Oct 2022 18:56:04 +0000 https://www.kgpnews.in/?p=14288

खड़गपुर, गुड बाय मम्मी पापा कह दुनिया को अलविदा कह दी नौंवी कक्षा की छात्रा कोमल ने। कोमल परिवार के सम्मान व प्रेम के कश्मकश में किसी को भी आघात नहीं करना चाहती थी इसलिए खुद की जिंदगी को अलविदा कह दी। छठ पूजा के दिन सोमवार की दोपहर नहाने के लिए बाथरुम में गई व वहां ही चुनरी का फंदा बना जीवन समाप्त कर ली। कोमल को फंदे से उतार चांदमारी लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोमल की शव का मंगलवार को अत्यपरीक्षण कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 कलाईकुंडा की छात्रा 15 वर्षीय कोमल नायक को किसी लड़के से इश्क हो गया था। जिसकी घरवालों को पता चलने पर माता पिता व भाई ने घर की मान मर्यादा का हवाला दे डांट डंपट किया था। जिससे कोमल बुरी तरह टूट गई थी व शाक्ड थी। जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे चाचा के घर हिजली में भेज दिया था चाचा रेलकर्मी है। कालीपूजा के बाद से वहीं रह रही थी लेकिन चाचा के परिवार को भी मामले की नजाकत मालूम थी इसलिए कोमल पर नजर था आज दोपहर नहाने के लिए गई थी व दस पंद्रह मिनट पर कोई हरकत नजर नहीं आया तो बाथरुम में देखने पर कोमल फंदे में झुलती नजर आई उसे चांदमारी ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पता चला है कि कोमल के पिता वार्ड नंबर 21 के पोर्टर खोली इलाके में रहते हैं व प्राइवेट काम करता है। कोमल की मां पेंशनर है। घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है पुरा परिवार सदमे में है। खड़गपुर हिजली टीओपी प्रभारी समर लायेक ने बताया कि कोमल की लाश को बरामद कर रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है बाथरुम से पुलिस को सुसाइड नोट मिली है जिसमें किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। प्रेमजनित मामले में डांट से घटना हुई प्रतीत हो रही है। माता पिता को अच्छे से रहने की नसीहत दे गुड बाय कही है। घटना की खबर सुन 21 नंबर वार्ड पार्षद डी वासंती चांदमारी पहुंचा व परिजन को ढांढ़स बंधाया वासंती ने बताया कि घटना से वह स्तब्ध है चाची गर्भवती है इसलिए फिलहाल उसकी देखभाल के लिए वहीं रुकी थी ऐसा कर गुजरेगी यह कल्पना से परे है वह शोकग्रस्त परिजन के साथ है। घटना से इलाके के लोग शोकग्रस्त व सदमे में है।

]]>
https://www.kgpnews.in/2022/10/class-9-students-hanged-herself-after-love-fiasco.html/feed 0 14288