अफवाहों से रहे दूर, नहीं तो होगी कार्रवाई: एसडीपीओ

Police alert people from rumors

February 12, 2026 11:20 AM

खड़गपुर व आसपास के जिलों में फैली अफवाहों को लेकर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
खड़कपुर के एसडीपीओ धीरज कुमार ठाकुर ने खड़गपुर शहर थाना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि खड़गपुर और आसपास के इलाकों में इन दिनों अफवाहों का माहौल बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क और दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अफवाह के कारण एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी गई, जिससे वह पैरालिसिस का शिकार हो गया।
इसके अलावा पांचबेड़िया, कुचला चाटी, नीमपुरा समेत कई क्षेत्रों में भी अफवाहों के चलते समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। साथ ही व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन को भी सावधानी बरतने को कहा, ताकि अफवाहों को बढ़ावा न मिले।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है और यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने अफवाह फैलाने के पीछे किसी राजनीतिक एंगल से इनकार किया है।
पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और कानून अपने हाथ में न लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment