




इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार कन्नौजिया को
प्रशासनिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित “सारस्वत सम्मान’ 2026 के लिए चयन किया गया है।
आचार्य मनोज दीक्षित अध्यक्ष, राष्ट्रीय चयन समिति एवं माननीय कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर, राजस्थान की अध्यक्षता में वाराणसी में संपन्न राष्ट्रीय चयन समिति की वार्षिक मीटिंग 10 फरवरी,2026 ) में यह निर्णय लिया गया।
अशोक कुमार कन्नौजिया जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। वे लंबे समय तक भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की है। अपनी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता,और परहित के लिए लिए श्री कन्नौजिया जाने जाते हैं.




भारतरत्न पंडित मदन मोहन जी की स्मृति में राष्ट्रवादी विद्वानों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के तत्वाधान में आयोजित होने वाले (23 फरवरी, 2026 बीएचयू, वाराणसी) सम्मान समारोह में वर्ष 2026 का प्रशासनिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘ ‘सारस्वत सम्मान’ अशोक कुमार कन्नौजिया जी को दिया जाएगा

इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले देश के 30 अग्रणी विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा
इस संबंध में संस्था के राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित का पत्र प्राप्त हो गया है।
इस सम्मान की सूचना से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। अनेक शिक्षाविद,छात्र एवं कर्मचारियों ने इसे विश्वविद्यालय ऐतिहासिक पल बताते हुए श्री अशोक कुमार कन्नौजिया को बधाई दी।
ज्ञात हो कि कन्नौजिया 1998 से 2007 तक आईआईटी खड़गपुर में पीआरओ रह चुके हैं इसके पहले सन 1983 से 1998 तक में इंडियन एयरफोर्स में अपनीसेवाएं दे चुके हैं।






