





मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। 28 फरवरी को शुरू हुई इस भीषण जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर दिखने लगा है।



ताजा घटनाक्रम: इजरायल का बड़ा दावा:-

आज युद्ध के 18वें दिन इजरायल ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने तेहरान के मध्य में एक सटीक हमला कर ईरान की बासिज यूनिट के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। सुलेमानी पिछले छह वर्षों से इस महत्वपूर्ण यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा, ईरान के तीन प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को भारी नुकसान पहुँचाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
ईरानी राष्ट्रपति की तीन शर्तें:-
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन कड़ी शर्तें रखी हैं:
1.ईरान के कानूनी और वैध अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी जाए।
2.युद्ध के दौरान हुए नुकसान का पूरा हर्जाना दिया जाए।
3.भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ पक्की अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख:-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि युद्ध उनकी योजना के अनुसार बहुत शानदार चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य लक्ष्यों को भारी नुकसान पहुँचाया है। हालांकि, पर्दे के पीछे शांति की कोशिशें भी शुरू होने की खबरें हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप के विशेष दूत और ईरानी विदेश मंत्री के बीच संपर्क की खबरें आई हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जंग का अब तक का नुकसान (एक नजर में):-
ईरान: 1,300 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि।
लेबनान: इजरायली हमलों में 680 से अधिक लोगों की जान गई, जिनमें लगभग 100 बच्चे शामिल हैं।
अमेरिका: अब तक 13 सैनिकों की मौत और करीब 200 सैनिक घायल हुए हैं।
इजरायल: हमलों में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की जान गई है।
दुनिया पर असर:-
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्र बंद होने और जहाजों पर हमलों के कारण वैश्विक व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है।








