ऑपरेशन सिन्दूर: सोशल मीडिया पर सतर्क रहें:

May 8, 2025 2:26 PM

वर्तमान हालात में सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार सभी नागरिकों से अपेक्षित। सेना की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए निम्नलिखित बातों का पालन करें:

क्या न करें:

  • अपने इलाके में सेना की गतिविधियों से संबंधित कोई फोटो, वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें
  • भारतीय सेना का मनोबल गिरा सकने वाली कोई भी टिप्पणी या पोस्ट न करें
  • बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट शेयर न करें
  • धार्मिक या राजनीतिक उकसाने वाले पोस्ट न करें
  • अपनी राय पोस्ट करते समय किसी की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ

क्या करें:

  • हर पोस्ट शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करें
  • अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल सरकार और सेना द्वारा जारी जानकारी पर भरोसा करें
  • सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में मदद करें

ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान सतर्क रहें, जिम्मेदार बनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment