




✍️ रघुनाथ प्रसाद साहू/9434243363




खड़गपुर के गुलाब को ऑपरेशन सिंदूर का नाम मिलने से गदगद है माईति परिवार। खड़गपुर ग्रामीण ब्लॉक के जकपुर स्थित पुष्पांजलि नर्सरी में उगे नई प्रजाति के गुलाब का नामकरण ऑपरेशन सिंदूर किया गया है। आर्मी के ईस्टर्न कमांडर के ब्रिगेडियर सुबीर सोढ़ी ने नामकरण कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया। नर्सरी के मालिक प्रणबिरदा माईति ने बताया कि जब नए प्रजाति के गुलाब को उन लोगों ने अपने यूट्यूब चैनल में डालकर दर्शकों से गुलाब के नामकरण की बात की तो कई लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर सहित कई अन्य नाम सुझाए। जम्मू कश्मीर में रह रहे सेना के एक मित्र जो उनके ग्राहक भी हैं उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नाम सुझाए व इसके अनुमति के लिए सेना से संपर्क किया। सेना के अधिकारियों की अनुमति से इस गुलाब का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया है। आज नामकरण के बाद इस प्रजाति के प्रथम पौधे व फूल को कोलकाता के फोर्ट विलियम जो कि अभी विजयदुर्ग के नाम पर जाना जाता है, वहाँ ले जाया गया है, जहां उनका रोपण किया जाएगा। नर्सरी में इस प्रजाति के कुछ और पौधे लगाए गए हैं, जिसे बाद में सेना के अन्य विभाग सहित दिल्ली सहित अन्य राष्ट्रीय पार्कों में लगाया जाएगा।

एलिना ने बताया कि उनके पिता पिछले 40–45 वर्षों से नर्सरी का संचालन कर रहे हैं।नर्सरी से जुड़े आसिफ दास ने बताया कि 14 फरवरी को एक ओर जहां वैलेंटाइन डे है, वहीं यह पुलवामा शहीद दिवस भी है। उन्होंने कहा कि सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते हैं, जबकि आम नागरिकों को देश सेवा का अवसर कम ही मिलता है। ऐसे में इस नई प्रजाति का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा जाना उनके लिए गर्व का विषय है। माईती परिवार ने भी इस नामकरण पर खुशी जताई है।
बताया जा रहा है कि इस गुलाब के और पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें सेना के अंगों, दिल्ली के बागों और अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा। गेटन कि बीते साल आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में कई पर्यटकों की हत्या कर दी थी जिससे कई माता व बहनों के सिंदूर उजड़ गए थे इसके बाद केंद्र सरकार ने आतंकवादियों व आतंकियों को संरक्षण देने वाली पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उनके खलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था
गुलाब प्रजाति की विशेषताएं:
आकार में सामान्य गुलाब से बड़ा
अत्यंत आकर्षक और सुगंधित
औषधीय गुणों से युक्त
रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर
यह पहल न केवल बागवानी के क्षेत्र में एक उपलब्धि है, बल्कि देशभक्ति की भावना से भी जुड़ी हुई है।







