खड़गपुर में काव्यांजलि का भव्य आयोजन, वसीम बरेलवी ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

March 10, 2026 7:06 PM

*भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में शनिवार की शाम कालीदास सभागृह में “काव्यांजलि” नामक काव्य-संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रौद्योगिकी छात्र समिति द्वारा किया गया,जबकि इसका प्रायोजन राजभाषा विभाग तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति खड़गपुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी काव्य-रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंच पर प्रतिष्ठित शायरप्रो. वसीम बरेलवी, प्रख्यात कवि विष्णु विराट, युवा कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री तथा आयुष केशव ने अपनी सशक्त और प्रभावशाली प्रस्तुतियोंसे वातावरण को काव्यमय बना दिया।कवियों की विविध विधाओं—ग़ज़ल, गीत, व्यंग्य और समसामयिक काव्य—से सजी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। विशेष रूप से वसीम बरेलवी की ग़ज़लों और विष्णु विराट के ओजपूर्ण काव्य-पाठ ने उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं।युवा कवियों उत्कर्ष अग्निहोत्री और आयुष केशव की रचनाओं ने समकालीन भावनाओं और युवा दृष्टि को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। काव्यांजलि के माध्यम से साहित्य और भाषा के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हिंदी की समृद्ध काव्य परंपरा का सुंदर परिचय भी मिला।पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार श्रोताओं की तालियों और सराहना से गूंजता रहा। इस सफल आयोजन ने आईआईटी खड़गपुर के सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक समृद्ध किया तथा हिंदी साहित्य के प्रति लोगों की रुचि को भी सुदृढ़ किया।काव्यांजलि के शासी मंडल ने निदेशक, सभी संकायाध्यक्ष , कुलसचिव, राजभाषा विभाग के अध्यक्ष, हिंदी अधिकारी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

kavyanjali in iit kgp

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment