खड़गपुर में स्वर्णकार व मेदिनीपुर में बैंक कर्मी से लाखों की लूट

September 20, 2020 1:23 AM

खड़गपुर। एक ही दिन में मेदिनीपुर व खड़गपुर के दो जगहों पर बदमाशों ने दो छिनताई की घटना को अंजाम दिया। एक ओर खड़गपुर लोकल थाना के बेनापुर के समीप मिलिट्री रोड पर एक स्वर्णकार से सोने व रुपयों की छिनताई की गई। पता चला कि मदनमोहन मंडल नामक स्वर्णकार अपनी दुकान बंद कर बैग लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे तभी तीन बाईक सवार बदमाश वहां आए व बंदूक की नोक पर मदनमोहन को लुटकर वहां से फरार हो गए। बाद में

मदनमोहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बैग से करीब 40 हजार नगद व 500 ग्राम सोने व 7 किलो चांदी की छिनताई की गई। छिनताई करने वाले लोगों की बाईक पर कोई नंबर प्लेट नहीं था इधर दूसरी और मेदिनीपुर शहर के कॉलेजिएट इलाके में एक बैंक कर्मी से लोन के पैसों की छिनताई की गई जब वे बैंक के पैसे लेकर जा रहा था तभी रास्ते में दो बाईकसवार बदमाश वहां आए व वहां भी बंदूक दिखाकर बैंक कर्मी से छिनताई की गई।

बाद में डरे हुए बैंक कर्मी ने अपने साथियों को पूरी घटना बताई व फिर मेदिनीपुर  कोतवाली थाना  में शिकायत दर्ज कराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment