




खड़गपुर शहर में दो युवकों की रहस्यमय मौत हो गई पता चला है कि झपाटापुर के गोपाल नगर के रहने वाले अभिषेक शर्मा नामक पच्चीस वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के मुताबिक अभिषेक एमबीए की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था व बेंगलुरु के एक संस्थान से अगले सप्ताह उसे काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था एडमिशन को लेकर वह काफी दबाव में था जिसे नहीं झेल पाने के कारण उसने अपने आवास में बीते दिनों फंदे से झूल आत्महत्या कर ली परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त मां कहीं बाहर गई थी वह सब अपने-अपने काम में लगे हुए थे तभी वह अपने कमरे में फांसी लगा ली साथ में डिनर के लिए जब खाने नहीं आया तो पाया कि कमरे में झूल रहा है तभी उसे तत्काल खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया । अभिषेक की लाश का अंत्य परीक्षण करा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है ज्ञात हो कि अभिषेक कुल तीन भाई हैं बड़ा भाई काम करता है जबकि छोटा नवीं कक्षा का छात्र है इलाके में शोक व्याप्त है।




इधर खड़कपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर तेरह के मायापल्ली इलाके में समीर कर नामक तैंतीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पता चला है कि समीर शादीशुदा है वह उसके बच्चे भी हैं समीर बेरोजगारी से त्रस्त था वह आर्थिक दिक्कतों के कारण पारिवारिक कलह भी होता था जिससे तंग आकर समीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली समीर के इस हादसे को चांदमारी ले जाया गया, जहां से अंतिम परीक्षण कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वार्ड 13 के पार्षद भी नागेश ने घटना पर दुख जताया है।

इधर पांचबेड़िया के रहने वाले पचास वर्षीय शेख साजू की सड़क हादसे में मौत हो गई। पता चला है कि साजू पांचबेड़िया में सरकारी कुआं के पास रहता था। साजू के कुल तीन बच्चे हैं। हर रोज की तरह शेख साजू अपने आटो को लेकर फेरी करने निकला था। वह पुराने टायर फेरी कर लाता था व बिक्री करता था जिससे आजीविका चलता था। साजू फेरी कर वापस लौटते समय कोई अज्ञात वाहन ने उसे नेशनल हाईवे सिक्सटी में खाटरांगा के पास धक्का मार दिया। साजू को खड़कपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित करने पर अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।










