ग्रीन एकेडमी आयोजित चैम्पियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

Shanvi kia cup 2026 inaugurated today

February 15, 2026 7:21 AM

खड़गपुर, bnr ground में खेल उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब ग्रीन एकेडमी की ओर से आयोजित चैम्पियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ।
Jismein sabhi 35 वार्डों की टीमें हिस्सा ले रही है। जिससे प्रतियोगिता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में नगर पालिका की चेयरमैन कल्याणी घोष, महिला थाना प्रभारी प्रतिभा हालदार, एमकेडीए के वाइस चेयरमैन प्रदीप सरकार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 तारीख को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदीप सरकार ने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा मोबाइल छोड़कर मैदान में उतरे इसी उद्देश्य से खेल का आयोजन किया जा रहा है। प्रदीप ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में जिलेक पुलिस कप्तान के अलावा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी वीआईपीखलाड़ी को पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment