चांदमारी के पोस्टमार्टम विभाग में कार्यरत दीपक नायक की सड़क दुर्घटना में मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 में घटी घटना, सीएमई गेट का रहने वाला था दीपक

July 11, 2020 9:18 PM

खड़गपुर। खड़गपुर महकमा अस्पताल में पोस्ट मार्टम के काम से जुड़े दीपक नायक उर्फ नुरु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिससे अस्पताल परिसर में शोक व्याप्त हो गया। पता चला है कि शनिवार को काम से निबटने के बाद दीपक नायक मोटरसाईकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 से कहीं जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना  खड़गपुर लोकल थाना के खोरीगेड़िया इलाके में हुई। पता चला है कि बाइक सवार खड़गपुर शहर की ओर आ रहा था तभी उसी लाइन पर सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक के परखचे उड़ गए खड़गपुर ग्रामीण थाना पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया।

इधर पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि सीएमई गेट में रहने वाले दीपक की पत्नी चांदमारी अस्पताल में आय़ा का काम करती है उसका एक बेटा है जबकि बड़ा भाई गौतम भी पोस्टमार्टम के काम से जुड़ा है। खड़गपुर महकमा अस्पताल के अधीक्षक कृष्णेंदु मुखर्जी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि दीपक पोस्टमार्टम में बतौर सहयोगी काम करता था उसकी असमायिक मौत दुखद है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment