चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

March 12, 2026 2:11 PM

पश्चिम बंगाल में चुनावों की आहट के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में झाड़ग्राम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग एक क्विंटल (100 किलो) गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई:-

पुलिस सूत्रों के अनुसार, झाड़ग्राम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (IC) कौशिक साउ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।झाड़ग्राम थाना अंतर्गत फाँसीतला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-49) पर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जब ट्रक की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से कई पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब एक क्विंटल गांजा भरा हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment