पश्चिम बंगाल: बच्चा चोरी के संदेह में महिला गिरफ्तार, बैग से मिले कई आधार कार्ड और हथियार

February 25, 2026 5:16 PM

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा इलाके में बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को पकड़े जाने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से कई आधार कार्ड, नकदी और धारदार हथियार बरामद हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

घटना पांशकुड़ा के माईशोरा इलाके की है। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक महिला ट्रेकर से उतरकर मोहनपुर ब्रह्मत्तर गांव की ओर जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने इस महिला को करीब एक हफ्ते पहले भी इसी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा था। उस समय भी लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पूछताछ की थी।जब मंगलवार को महिला दोबारा उसी गांव में नजर आई, तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बैग से मिला संदिग्ध सामान:-

जब ग्रामीणों और पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से चौंकाने वाला सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला के पास से:तीन अलग-अलग आधार कार्डदो चाकू और एक हँसिया (बँटी)तीन बैंक पासबुकहजारों रुपये की नकदीचॉकलेट, चीनी और कुछ ताबीज बरामद किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच:-

पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी पहचान जहानारा बीबी के रूप में बताई है, जो रातुलिया के मसूदापुर गांव की रहने वाली है। पांशकुड़ा थाना पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। हालांकि, उसके पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी, अलग-अलग आधार कार्ड और धारदार हथियार कहाँ से आए, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment