पेड़ की मोटी डाल गिरने से युवक की मौत, पेड़ काटते समय हुआ हादसा

tree branches fell on Youth, died

March 15, 2026 2:17 PM

खड़गपुर अनुमंडल के पिंगला थाना क्षेत्र के पाकुड़िया चैतन्यपुर गांव निवासी 37 वर्षीय गोकुल सिंह की पेड़ काटने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सिंगड़ा गांव में गोकुल सिंह अपने साथियों के साथ इमलीपेड़ काटने का काम कर रहा था। उस समय गोकुल सिंह और उसके दो अन्य साथी नीचे काम कर रहे थे, जबकि एक साथी पेड़ के ऊपर चढ़कर शाखा काट रहा था।इसी दौरान पेड़ की एक मोटी डाल अचानक टूटकर नीचे खड़े गोकुल सिंह के ऊपर गिर गई। डाल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। घटना के बाद साथियों ने उसे तुरंत डेबरा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर डेबरा थाना पुलिस ने शव को बरामद कर खड़गपुर मुख्य अस्पताल भेजा, जहां अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।बताया जाता है कि मृतक की पत्नी शंकरी सिंह भी मजदूरी करती हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार से ही चार लोग ठेके पर उक्त स्थान पर इमली पेड़ काटने के काम में जुटे हुए थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment