फेसबुक फ्रेंड के साथ बलात्कार के आरोप में नई खोली निवासी रेलकर्मी गिरफ्तार, शादी का झांसा दे संबंध दिल्ली की लड़की से संबंध बनाने का आरोप, भवानीपुर में मामा के यहां रहती है लड़की

August 18, 2020 8:41 PM

खड़गपुर। फेसबुक फ्रेंड के साथ बलात्कार के आरोप में नई खोली निवासी रेलकर्मी को खड़गपुर शहर थाना पुलिस ने महिला मित्र की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। रेलकर्मी युवक पर शादी का झांसा दे दिल्ली की लड़की से संबंध बनाने का आरोप है लड़की खड़गपुर शहर के भवानीपुर में मामा के यहां रहती है। पता चला है कि नई खोली के रहने वाले जी वेंकटेश्वर राव का दिल्ली की रहने वाली लड़की से फेसबुक मित्रता बनी। लड़की का आरोप है कि युवक के बुलाने पर वह दिल्ली से खड़गपुर आ गई व मामा के यहां रहने लगी। लड़की के माता पिता की मौत हो जाने के बाद वह घरेलू नौकरानी का काम करती थी भवानीपुर में मामा के पास रहने वाली 24 वर्षीय युवती का आरोप है कि मार्च महीने में युवक उसे दीघा घूमाने ले गया व उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया व शादी का झांसा दिया बाद में लड़की जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो लड़का मुकर गया लड़की ने मंगलवार को खड़गपुर शहर थाना में शिकायत की तो पुलिस नई खोली से युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पता चला है कि लड़की का मामा गोलबाजार में रिक्शा चला जीवनयापन करता है। खड़गपुर शहर थाना प्रभारी राजा मुखर्जी ने बताया कि लड़की के शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(1) व 493 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व महिला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment