लाकडाउन तोड़ने के आरोप में खड़गपुर शहर व आसपास से दोपहर तक कुल 81 धराए, बंद रहे दुकान व बाजार

August 31, 2020 11:56 AM

खड़गपुर। राज्यव्यापी पूर्ण लाकडाउन का खड़गपुर शहर व आसपास के इलाकों में व्यापक असर पड़ा। दुकानें व बाजार बंद रही सिर्फ दवा जैसे जरुरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेष सरकारी व निजी कार्यालय व फैक्ट्रियां भी बंद रही बावजूद इसके कई लोग लाकडाउन में भी तफरीह करने निकले थे ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला  दोपहर दो बजे तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया।

खड़गपुर शहर थाना प्रभारी राजा मुखर्जी ने बताया कि प्रिवेंटिव मामलों में कुल 22 व स्पेसिफिक मामलों में 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया इधर खड़गपुर ग्रामीण थाना इलाके से दोपहर तक कुल 16 लोगों लाकडाउन तोड़ने के दोषी पाए गए जिसके कारण उन लोगों को गिरफ्तार किया गया  खड़गपुर ग्रामीण थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह दोपहर तक 16 लोग गिरफ्तार हुए थे।

ज्ञात हो कि अगस्त माह का आज अंतिम द्विसाप्ताहिक पूर्ण लाकडाउन था। अब सितंबर माह के 07, 11 व 12 सितंबर को भी पूर्ण लाकडाउन रहेगा जबकि 20 सितंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहने की घोषणा हो चुकी है इधर मेट्रो रेल को चलान की तैयारी जोरों पर है जबकि ट्रेनों के परिचालन को लेकर भी विमर्श जारी है उक्त तिथियों को लेकर राज्य व केंद्र सरकार के बीच बातचीत संभावित है । 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment