किसके सिर सजेगा चेयरमैन का ताज? 16 मार्च को खड़गपुर नगरपालिका का बोर्ड गठन

February 10, 2026 2:37 PM

खड़गपुर। आने वाले 16 मार्च को खड़गपुर नगरपालिका का बोर्ड गठन होना है। जिसमें नया चेयरमैन भी चुना जाएगा। ऐसे में जीतने वाले तृणमूल पार्षदों के खेमे में नए चेयरमैन के नाम को लेकर हलचल बढ़ गई है। ज्ञात हो कि सरकारी आदेश मिलने के बाद खड़गपुर महकमा शासक अजमल हुसैन ने जीतने वाले सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण व नगरपालिका के बोर्ड गठन के लिए 16 मार्च को आमंत्रित किया है। इस विषय में बात करते हुए जीतने वाली एक तृणमूल पार्षद जयश्री पाल ने कहा की महकमा शासक की ओर से आमंत्रण पत्र मिला है। उनका कहना है कि पार्टी जिस भी कैंडिडेट का नाम चेयरमैन पद के लिए प्रस्तावित करेगी वह उनका समर्थन करेगी। पता चला है की आधे लोग प्रदीप सरकार के दोबारा चेयरमैन बनने का समर्थन कर रहे है तो कई पार्षद ऐसे भी है जो उनके नाम से सहमत नही है। अब देखना है की चेयरमैन का ताज किसके सिर सजता है। सुत्रों से पता चला है कि खड़गपुर नगरपालिका के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बाकी नगरपालिकाओं घाटाल, चंद्रकोणा, रामजीवनपुर, खीरपाई, खड़ार में भी 16 मार्च को ही बोर्ड गठन होगा जबकि मेदिनीपुर के लिए अभी तक कोई नोटिस नही जारी की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment