मारुति व कार में भिड़ंत तीन की मौत छह घायल, खड़गपुर शहर के इंदा में गुरुवार की रात घटी घटना बांकुड़ा से खड़गपुर आ रही थी मारुति जबकि चंद्रकोणा निवासी का है अन्य कार

October 9, 2020 7:05 PM

खड़गपुर। मारुति व कार में भिड़ंत तीन की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गया घटना खड़गपुर शहर के इंदा में गुरुवार की रात में घटी। बांकुड़ा से खड़गपुर आ रही थी मारुति जो कि विपरती दिशा में जा रही आई 20 कार से इंदा के न्यू टाउन के पास टकरा गई। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात लगभग पौने दो बजे हुए हादसे में मारुति चालक

sanjoy gorai

संजय घोड़ुई(26) व धनु बाउरी(22) की घटनास्थल में मौत हो गई जबकि दूसरे कार के ड्राइवर सुमन राय(40) घायल हो गया। संजय व उसके साथी बांकुड़ा के पात्रसायर थाना के नारीचा पांडुआ के रहने वाले हैं ये लोग सवारी लेकर खड़गपुर स्टेशन आ रहे थे जहां से तीनों को उड़ीसा के लिए रवाना होना था पर हादसे में मारुति सवार दो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये जिसमें सुभाष माझी, सैकत माझी व रोहित माझी शामिल है। जबकि आई 20 कार में सवार मानस महापात्रा, कौस्तुभ सेनगुप्ता व मिदनापुर के रहने वाले पति मिश्रा घायल हो गए। घायलों को पहले खड़गपुर महकमा अस्पातल ले जाया गया बाद में बांकुड़ा व मेदिनीपुर में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बुर तरह क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस खड़गपुर शहर थाना ले आई व मामले की जांच कर रही है तीनों मृतक का अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया गया घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment