सड़क दुर्घटना में वकील, जवान सहित तीन की मौत, सुभाषपल्ली में शख्स ने फांसी लगा की आत्महत्या

March 17, 2026 8:38 PM

सड़क दुर्घटना में वकील जवान सहित तीन की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में सड़क दुर्घटना में वकील, ईएफआर जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पता चला है कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे सड़क पर से डेबरा थाना के खामू गांव जा रहे सत्यजित घोष नामक वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई। पता चला है कि  रात बारिश के कारण सड़कें भीगी हुई थी मोटरसाइकिल के स्किड होने की वजह से उक्त घटना घटी। घटना डेबरा थाना के रिमझिम मार्केट में घटी। पता चला कि सत्यजित दो भाई हैं व सत्यजित शादीशुदा है। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। इधर रविवार वार की रात बारिश के कारण सलुवा की ईएफआर बटालियन टू में कार्यरत जवान प्रेम शेरिंग लेपचा की मौत हो गई। 42 वर्षीय प्रेम सलुवा में रात में बारिश के कारण डिवाइडर से टकरा गया व उसे घायल अवस्था में सड़क महकमा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। खड़गपुर शहर थाना की पुलिस ने प्रेम के शव का अंतिम परीक्षण करा शव को मुख्य आवास दार्जिंलिंग ले गए जहाँ प्रेम की परिजन रहते हैं ।

इधर मंगलवार की सुबह गोपाली व बेनापुर के बीच सड़क हादसे में मीठू मुरिया नामक पैंतालीस वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई पता चला है कि सायकिल से मीठू काम पर जा रहा था तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई इससे अज्ञात पिकअप पैन में मीठू को धक्का दे दिया जिससे उनका हादसा हुआ मीठू टांगा सुलझकर रहने वाले हैं व उसके कुल चार बच्चे हैं सड़क पुशार थाना की पुलिस मीठू के शव को परिजनों को सौंप दिया।

 

इधर एक अन्य घटना में खड़गपुर शहर थना  के सुभाषपल्ली  के रहने वाले 69 वर्षीय शख्स कमलेश सरकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के मुताबिक कमलेश सोमवार की सुबह तड़के अपने परिजनों को संदेश भेजा कि वह नहीं जिंदा  नहीं रहना चाहते  वह उसे माफ कर दिया जाए संदेश पढ़कर लोग हरकत में आए तो कहा गया कि कमलेश जो कि सुभाषपल्ली काली मंदिर के पास तलाब किनारे भाड़े के घर में रहता था वहीं कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया पता चला है कि कमलेश बीमा व दलिल लेखन के कार्य से जुड़ा हुआ था कमलेश ने शादी नहीं की थी घटना के बाद उसके परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। खबर है कि कमलेश आर्थिक मामलों से जूझ रहा था पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना से इलाके में शोक व्याप्त है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment