खड़गपुर शहर में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि

Mahashivratri celebration in kgp

February 16, 2026 6:58 PM

महाशिवरात्रि पर खड़गपुर समेत पूरे पश्चिम मिदनापुर जिले के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। खड़गपुर के इंदा में स्थित खड़गेश्वर मंदिर, मलिंचा का झाड़ेश्वर मंदिर, गोलबाजार 7 नंबर शंकर मंदिर, कुम्हार पाड़ा का भवेश्वर मंदिर, भगवानपुर में स्थित भैरवेश्वर मंदिर, मंदिर तालाब स्थित रूपेश्वर मंदिर, नीमपुरा का आनंदेश्वर मंदिर, अरोरा चौक का केदारनाथ शिव मंदिर, ट्रैफिक स्थित सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में काफी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया।


पूजा महोत्सव के दौरान गोलबाजार 7 नंबर शंकर मंदिर में सैकड़ों लोगों के बीच महाभोग भी वितरित किया गया। शाम में भजन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पवन मोदी नवीन अग्रवाल व दीपू जायसवाल का काफी सहयोग रहा।

गोल बाजार भंडारी चौक स्थित शिव मंदिर में शिव शंकर बॉयज क्लब की ओर से सोमवार को भोगवितरण किया गया। मंदिर कमेटीके उपाध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि सोमवार की शाम मेंहवन व मंगलवार को कई तरह के गाजे-बाजे के साथ भगवान का विसर्जन किया जाएगा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment