चिटफंड घोटाले मामले में पिनकान कंपनी  के 8 लोगों को आजीवन कारावास की सजा, तमलुक अदालत ने सुनाई सजा

October 4, 2020 6:32 PM

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक अदालत ने चिटफंड घोटाले मामले में पिनकान कंपनी  के 8 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ज्ञात हो कि बीते सालों में देश में बहुत से चिटफंड घोटाले हुए थे जिसमें से पिनकान नामक चिटफंड घोटाले में सजा सुनाते हुए तमलुक अदालत ने मुख्य आरोपी मनोरंजन राय व उनकी पत्नी मौसमी राय सहित  8 लोगों  को आजीवन कारावास की सजा सुनाई इसके अलावा अदालत ने उनलोगों की चल व अचल संपत्ति को निलाम कर पीड़ितों में पैसे बांटने के लिए भी कहा जबकि 12 लोगों को बाइज्जत बरी कर दिया गया।

ज्ञात हो कि पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी इसे सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसला सुनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment