बोरिंग टूटने को लेकर टीएमसी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

March 25, 2026 2:48 PM

खड़गपुर के वार्ड नंबर 21 में राजनीतिक तनाव का माहौल देखा गया। कल शाम भाजपा प्रत्याशी श्री दिलीप घोष जी द्वारा वार्ड नंबर 21 में एक स्थानीय बैठक की गई थी। आरोप है कि इस बैठक के बाद रात्रि में टीएमसी (TMC) के गुंडों द्वारा वार्ड में पानी की पाइपलाइन और बोरिंग को तोड़ दिया गया, साथ ही स्थानीय लोगों को डराया और धमकाया गया। इस घटना के बाद इलाके में पानी का संकट पैदा हो गया।

 

परेशान स्थानीय लोगों ने मदद के लिए भाजपा की मंडल सभापति बी. उमा (B. Uma) जी से गुहार लगाई। मंडल अध्यक्ष ने तुरंत लोगों की समस्या को सुना और पानी की किल्लत दूर करने का पूरा आश्वासन दिया। स्थिति को संभालते हुए उन्होंने इलाके में पानी की टंकी भिजवाई, जिससे स्थानीय निवासियों की पानी की समस्या का समाधान हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment