सड़क दुर्घटना में सोनामुखी झोली के वृद्ध की मौत

June 22, 2026 12:25 PM

 

खड़गपुर। सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक  झपाटपुर- छोटा टेंगरा सड़क पर दो जास्थित मेदिनीपुर स्कैन सेंटर के सोमवार को एक मोटरसाइकिल और लॉरी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार वृद्ध आर. कलवर्ट की मौत हो गई।

बताया गया है कि सोनामुखी झोली इलाके के निवासी 85 वर्षीय आर. कलवट किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल एक लॉरी की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की हर मदद से उन्हें तत्काल खड़गपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment