डेंगू को लेकर खड़गपुर नगर पालिका में बैठक, सतर्क रहने की सलाह

September 30, 2026 12:21 AM

डेंगू को लेकर आज खड़गपुर नगर पालिका में एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद मेयर कल्याणी घोष ने कहा कि खड़गपुर में अभी तक डेंगू नहीं हुआ है। नगर पालिका हर वार्ड में लोगों को जागरूक कर रही है। निर्मल साथी के कार्यकर्ता डेंगू से बचाव के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। कल्याणी घोष ने कहा कि शहर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर देने का फैसला किया गया है। हर वार्ड में कितनी दुर्गा पूजा हो रही हैं, इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। लिस्ट मिलने के बाद हर पूजा पंडाल के बाहर कूड़े की बाल्टियां दी जाएंगी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पूजा के दौरान कुछ दिनों तक उन बाल्टियों में कचरा साफ करेंगे

कल्याणी ने कहा कि कोलकाता में बड़ी सख्या में लोगों को डेंगू  हुआ है पर खड़गपुर में अब तक कोई मामला नहीं आया है पर हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment