आरामबाटी की अधेड़ महिला आयमा के पास रेल पटरी में मिली, जकपुर प्लेटफार्म से वृद्ध की लाश बरामद, तालाब से होटल कर्मी की लाश बरामद, युवक की लाश फंदे से बरामद

October 7, 2020 8:15 PM

खड़गपुर। आरामबाटी की अधेड़ महिला आयमा के पास रेल पटरी में मिली ट्रेन के धक्के से महिला की मौत हो गई जबकि जकपुर के प्लेटफार्म संख्या तीन से वृद्ध की लाश बरामद की गई है इधर केशियाड़ी में तालाब से होटल कर्मी व युवक की लाश फंदे से बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक आरामबाटी के रेल पुलिया के पास बस्ती इलाके में रहने वाली सरस्वती मान्ना नामक 55 वर्षीय अधेड़ महिला की बुधवार की सुबह आयमा शमसान के पास ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई। जीआरपी के सब इंसपेक्टर प्रशांत भट्चार्य ने बताय कि अविवाहित महिला मूलतः पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना के छोटा गारानिया गांव के रहने वाले हैं यहां परिजन के घर आरामबाटी के घर रही थी व मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी। पूर्व पार्षद सनातन यादव ने बताया कि लोगों ने बताया कि महिला सुबह से ही आत्महत्या की बात कह रही थी घटना के बाद भी महिला कुछ देर जीवित थी व अपने परिजन जो कि मछली विक्रेता है उसे खबर देने की बात कह रही थी घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। इधर जकपुर के प्लेटफार्म संख्या तीन से रेल पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्ध की लाश बरामद की है पता चला है कि वृद्ध की मानसिक अवस्था ठीक नहीं थी व वहीं घूमता रहता था। इधर केशियाड़ी थाना के गोपालपुर गांव के उमाकांत दास नामक 55 वर्षीय वृद्ध की लाश पुलिस बुधवार की सुबह तालाब से बरामद की पता चला है कि उमाकांत होटल में ही रहता था होटल तालाब के किनारे पिल्लर से बना था पुलिस रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इधर केशियाड़ी थाना के ही सिंगपुर गांव क 23 वर्षीय युवक की लाश फांसी में लटकती मिली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment