भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जी-20 सम्मेलन के समर्थन में बोगदा में रैली

January 19, 2023 7:42 AM

✍️ जे.आर गंभीर

खड़गपुर, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन के समर्थन में बोगदा में  कार्यक्रम हुआ.जी-20 की अध्यक्षता भारत को दी गई है भारत के प्रधान – मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे तरह-तरह की चुनौतियों से भरे समय में स्वीकारी है , इस कठिन समय में पूरा विश्व जब आशा भरी निगाहों से जी – 20 की ओर देख रहा है ऐसी अवस्था में भारत के लिए एक बड़े इंम्तेहान की घडी है परंतु मोदी जी सारे मुश्किल चुनौतियों का सर्वोत्तम समाधान लाने में सक्षम व सहायक होंगे यह कहना है भाजपा खड़गपुर मध्य मंडल के अध्यक्ष श्री राव का।

 

खड़गपुर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंहा ने कहा कि देशवासियों को ऐसा प्रबल विस्वास है और इसी दृढ़ता को प्रकट करने के क्रम में देश भर में भाजपा नेतृत्व समर्थन मार्च निकाल रहे हैं .  जिसमें उपस्थित थीं पश्चिम मेदिनीपुर जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा विस्वास , खड़गपुर के उत्तर व दक्षिण मंडल की अध्यक्ष जुबली सरकार , मध्य मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कुमोदिनी डेनियल , पार्षद अनुश्री बेहरा, अभिषेक अग्रवाल व अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment