डकैती से पहले हथियार सहित चार डकैत गिरफ्तार

July 15, 2021 6:44 PM

मनोज कुमार साह: खड़गपुर नगर थाना अन्तर्गत ट्राफिक के गोल खोली मैदान इलाके से पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार डकैतों को हथियार सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये आरोपियो का नाम गणेश केदार शेख सनी और शेख कौशर है। इनके पास से लोहे का छड, तेजधार चाकू, सब्बल बरामद किया। गौरतलब है कि ये चारो गोल खोली मैदान में एकत्रित होकर डकैती की योजना बना रहे थे। इनकी हरकतों के बारे में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और चारों को हथियार सहित गिरफ्तार किया। पुलिस घटना की जांच करते हुये यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि ये लोग किस इलाके में डकैती करने वाले थे और अब तक किस किस डकैती की घटना को अंजाम दे चुके है। तीन दिनों में 10 लोग इसी हरकत के आरोप में धरे जा चुके हैं।

पत्नी के प्रेमी पर चाकू से जानलेवा हमला
खड़गपुर। पत्नी के प्रेमी पर चाकू से जानलेवा हमला कर खुद गिरफ्तार हो गया मानस पात्रो नामक आरोपी पति। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना के इस्लामपुर की है।

घायल युवक अशोक खान को जख्मी अवस्था में मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पता चला है कि मानस पात्रो व अशोक खान दोनों परिचित के थे जिस वजह से अशोक का मानस के घर आना-जाना लगा रहा था। इसी बीच अशोक ने मानस की पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिए। इस बात का पता जब मानस को चला तो वह अपने गुस्से को काबू में नही कर सका व अशोक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में अशोक को समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया जिससे उसकी जान बच गई। इधर पुलिस ने मानस को गिरफ्तार कर लिया है व मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment