महिला का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में किशोर गिरफ्तार

July 16, 2021 1:20 AM

खड़गपुर। घर के समीप पड़ोस में रहने वाली एक महिला का नहाते समय विडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना इलाके की है। पता चला है कि आज आज सुबह जब महिला स्नान करने अपने बाथरूम में जा रही थी तभी पहले से ही बाथरूम के वेंटीलेटर पर मोबाइल का कैमरा आन कर वह आरोपी किशोर बैठा हुआ था। नहाते वक्त महिला की नजर जब मोबाइल पर पड़ी तो उसने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश की लेकिन घरवालों और पड़ोसियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी किशोर ने अपना गुनाह कबूल लिया व उसने यह भी बताया कि इससे पहले भी पिछले साल उसने वही महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाया था व फिर उसे दूसरे शहर में रहने वाले अपने एक परिचित को फारवर्ड भी किया था।

फेसबुक पोस्ट कर आत्महत्या

खड़गपुर। पत्नी के छोड़कर जाने पर फेसबुक में पोस्ट लिखकर आत्महत्या किया एक युवक ने। घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग थाना के उचितपुर गांव की है। मृत युवक का नाम निलोत्पल माजी(30) है।परिजनों ने बताया कि बीते 9 जुलाई को नीलोत्पल ने घर पर ही जहर खा ली थी जिसके बाद उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां दो दिन बाद 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। निलोत्पल के पिता जयदेब माजी ने अपनी बहू और उसके परिवार वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पता चला है कि पिछले साल अगस्त महीने में निलोत्पल की शादी हुई थी।

शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद निलोत्पल को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ा। इधर उसकी पत्नी ने नीलोत्पल की गैरमौजूदगी में अवैध संबंध बना लिए और घर से चली गई। घर वापस लौटने पर निलोत्पल ने देखा कि उसकी पत्नी एक किराए के मकान में कहीं और रह रही थी। निलोत्पल ने उसे वापस लाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी पत्नी उससे तलाक की मांग करने लगी। बाद में निलोत्पल ने अपने ससुराल जाकर वहां भी बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह मानसिक रूप से टूट चुका था व अंत में फेसबुक पर सारा वाक्या लिखकर उसने जहर खा ली। उसे पहले सबंग व फिर मेदिनीपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment