अंतरराज्यीय गांजा तस्कर मोहनपुर से गिरफ्तार, सत्तर किलो गांजा जब्त

October 10, 2020 7:49 PM

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मोहनपुर में बस के माध्यम से गांजा तस्करी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से लगभग 70 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी बाजार में किमत लाखों में बताई जा रही है। ज्ञात हो कि पुलिस को गुप्त सुत्रों से जानकारी मिली थी कि उड़ीसा से कोलकाता जाने वाली एक बस में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है जिसके बाद मोहनपुर पुलिस ने अभियान चला उड़ीसा से कोलकाता जाने वाली सभी बसों की तलाशी शुरू कर दी कई बसों की तलाशी लेने के बाद पुलिस को अंत में कामयाबी मिली। पुलिस ने एक बस से 70 किलो गांजा के साथ सैफुद्दीन खान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया। पता चला है कि सैफुद्दीन दांतन थाना इलाके का रहने वाला है पुलिस उससे पुछताछ कर और भी जानकारी खंगालने की कोशिश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment