नशे की हालत में नग्न अवस्था में घर पहुंचे युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या बार में दोस्त के साथ पी थी शराब, सट्टेबाजी का है अंदेशा रेलकर्मी दोस्त से की है पूछताछ, रहस्यमय मौत का मामला दर्ज

October 10, 2020 6:48 AM

खड़गपुर। नशे की हालत में नग्न अवस्था में घर पहुंचे युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली पुलिस रेलकर्मी दोस्त से पूछताछ की है दोस्त के साथ बार में शराब का किया था सेवन सट्टेबाजी का है अंदेशा। ज्ञात हो कि श्रीकृष्णपुर माठपाड़ा के रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक शाम में 6 बजे घर पहुंचा तो शरीर में कोई कपड़ा नहीं था पूरा तरह नंगा बदन था मां ने इस तरह के आने का कारण पूछा तो मां के साथ कुछ वाद विवाद भी हो गया चूंकि सागर नशे में था माता पिता ने सागर को कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद कमरे से कोई हरकत नहीं सुनाई तो घरवालों ने कमरा खोला तो सागर को फांसी में लटकता पाया परिजनों का कहना है कि सागर को नग्न होकर घर आना पड़ा इसलिए अपमानित महसूस कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को खबर देने पर पुलिस लाश को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया शुक्रवार को सागर का परिजनों ने अंतिमसंस्कार कर दिया। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस तो पाया कि सागर अपने दोस्त के साथ था व शाम में मलिंचा रोड स्थित बासु बार में शराब पिया था। बार का सीसीटीवी खंगाल तो दोनों को काफी देर तक शराब पीते देखा गया। परिजनों को आशंका है कि संभवतः दोस्तो के साथ विवाद हुआ था आशंका है कि बुधवार को आईपीएल मैच में लगे बाजी में संभवतः सागर हार गया था जिसके कारण उसका कपड़ा वगैरह सभी चीजें ले ली गई हो हांलाकि युवक के परिजन व वार्ड 7 के पूर्व पार्षद कल्याणी घोष को कुछ और ही आशंका है कल्याणी का कहना है कि उसके दोस्त सुरजित जो कि स्टोर्स में कार्यरत है उसे सब पता है सुरजित छह माह पहले की घटना के बारे में बता रहा है लेकिन लेकिन गुरुवार की शाम की घटना नहीं बता पा रहा है सागर को कितनी दूर से नग्न होकर घर आना पड़ा था व कपड़े कहां गया। ज्ञात हो कि सागर के पिता बिकास सांतरा दूध बेचता है जबकि 12 तक पढ़े सागर कभी कभार मजदूरी कर लेता था सागर का छोटा भाई व मां भी है पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि एहतियातन दोस्त से पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया चूंकि सागर नशे में था व हाईवे सहित कई जगहों में घूमा था व नशे में था पुलिस रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment