पिकअप वैन डिवाइडर से टकराकर पलटा.तीन की मौत.बीस से अधिक जख्मी

August 22, 2021 8:06 PM

खड़गपुर : रक्षा बंधन के अवसर पर फुटबाल खेलने जा रहे खिलाडियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों का मेदिनीपुर मेडिकल कालेज प बांकुड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के नाम जसीरुद्दीन चौधरी(14), कुर्बान शेख(49) व वजुलफीकार मंडल (42) है जबकि घायलों में असबुद्दीन खान, असगर मंडल, फजल खान, समीर अली मंडल, हीरो मंडल, इस्माइल खान, अली आजम मंडल, शर्बती अली खान व इंताज मंडल शामिल है। पता चला है कि व गढ़बेता थाना के देवान गांव के एक कल्ब बांकुड़ा के काचसाड़ा फुटबाल खेलने जालरहे थे तभी गढञबेत्ता थाना के  बासंदा इलाके में एक पिकअप वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे तीन की मौत हो गयी 15 लोग घायल हो गए। पिकअप वैन के संतुलन बिगड़ बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी.जबकि दो युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोगो की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया. पता चला है कि पिकअप वैन ठसाठस भरा हुआ था व काफी तेज गति से जा रही था जिससे उक्त हादसा हुआ। पुलिस शवों को बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment