डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वेलफेयर एसोशिएसन ने 33 युनिट रक्त संग्रहित किया

July 6, 2021 9:25 PM

खड़गपुर। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वेलफेयर एसोशिएसन की ओर से खड़गपुर शहर के गोलबाजार स्थित राम मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 33 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रह्लाद सिंह, श्रीराव, प्रमिला, बबलू बरम, प्रदीप पट्टनायक, केवीबीडीओ के बिजन दत्ता व अन्य उपस्थित थे।

खड़गपुर। कलाईकुंडा एयर फोर्स स्टेशन का कार्यभार संभाला एयर कंमाडर रण सिंह ने। ज्ञात हो कि कलाईकुंडा एयर फोर्स ने पूर्व चीफ तरूण चौधरी का कार्यकाल पुरा होने के बाद  एयर कमांडर रण सिंह को कलाईकुंडा का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर कोरोना नियमों को मानते हुए कलाईकुंडा एयर बेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व चीफ तरूण चौधरी ने खुद रण सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर वक्तव्य रखते हुए नए सिंह ने तरूण चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व चीफ ने बड़ी कुशलता के साथ कलाईकुंडा का सफल कार्यकाल पुरा किया व अब वह भी उनके काम को आगे जारी रखेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment