शिक्षक को छात्रा को दीघा घूमाने ले जाने का प्रस्ताव पड़ा महंगा

October 6, 2020 5:12 PM

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर 1 नंबर ब्लाक में एक शिक्षक को छात्रा के व्हाट्सएप्प पर उसे दीघा जाने का प्रस्ताव देना महंगा पड़ गया। छात्रा मैसेज देखकर भड़क उठी व उस शिक्षक को थाने में शिकायत करने की धमकी दी। आक्रोश के बाद उस शिक्षक को छात्रा से माफी मांगने उसके घर तक जाना पड़ा। मामला यह है कि उस शिक्षक ने पांशकुड़ा कालेज से एमबी कर रही डेबरा की रहने वाली छात्रा को मेैसेज कर अपने खर्चे पर दीघा जाने का प्रस्ताव दिया और यही शिक्षक पर भारी पड़ गया। छात्रा के पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने के बाद अभियुक्त माफी मांगने के लिए उसके घर तक आया जहां पर छात्रा ने उसका विडियो बनाकर सेाशल मीडिया पर छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद खुद को गौरा सोनामुई  स्कुल का शिक्षक बताने वाले उस शिक्षक की पहचान दासपुर थाना के ही पार्वती हाईस्कूल के शिक्षक के रुप में हुई। इधर छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षक पर कार्रवाई करने के लिए गौरा सोनामुई स्कूल में बैठक बुलाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment