माओवादी गतिविधियों  से राज्य सरकार भलीभांति परिचित: सुभाष, टीएमसी सरकार तालिबानी शासन जैसा व्यवहार कर रही है: दिलीप

August 21, 2021 7:24 AM

खड़गपुर। भाजपा की ओर से आयोजित दलीय शहीद सम्मान यात्रा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर शहीदों को नमन करने के बाद पत्रकारों से अफगानिस्तान के मुद्दे पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार अफगानिस्तान के हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है व वहां फंसे भारतीय को लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है जल्द ही सभी को वापस भारत ला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुलिया में जो माओवादी गतिविधियां हुई है  उससे राज्य सरकार भलीभांति परिचित है  राज्य सरकार माओवादियों को  प्रति सहानुभूति रखती आ रही है । इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने टीएमसी की ओर से हाईकोर्ट की ओर से हिंसा को लेकर जो सीबीआई जांच की बात कही है उसे चुनौती दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी सरकार तालिबानी शासन जैसा व्यवहार कर रही है इससे पहले भी सीबीआई कई मामलों में सीबीआई को जांच सौंप चुकी है पर कोर्ट का अवमानना करना राज्य सरकार अपना कर्तव्य मान चुकी है। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल  जिला अध्यक्ष  सोमेन तिवारी समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। ज्ञात हो कि खड़गपुर सदर में शहीद सम्मान यात्रा निमपुरा से सेन चौक , अतुलमुनि स्कूल,खरीदा , राम मंदिर, गोलबाजार होते हुए एसडीओ ऑफिस, इंदा से मिदनापुर के लिए प्रस्थान हुआ।

খড়্গপুর টাউন উত্তর মন্ডল ওয়ার্ড ন্ং 11 ,সেন চকে ,শহীদ সম্মান যাত্রা কে সম্মোধন করার জন্য সভা অনুষ্ঠিত  hoyeche , উপস্থিত   কেন্দ্রীয় shiksha প্রতি মন্ত্রী সম্মানীয় সুভাষ সরকার।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment