मेदिनीपुर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप

December 1, 2020 9:29 AM

खड़गपुर। सोमवार की सुबह मेदिनीपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार हो जाने से जेल परिसर समेत पुरे शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक फरार हुए कैदियों के नाम मिथुन दास व मनोजीत विश्वास है। सोमवार की शाम जब जेल के सभी कैदियों की गिनती कर उन्हें उनके सेल में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी तभी पता चला कि दोनों मिथुन व मनोजीत लापता है जेल परिसर में ही यहां वह‍ां खोजने पर भी उनका कुछ पता ना चलने पर जेल कर्मचारी समझ गए कि दोनों फरार हो चुके है। ज्ञात हो कि दोनों हत्या जैसे जघन्य अपराधिक मामले में पहले बारासात व फिर दमदम जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे अभी दो महीने पहले ही उन्हें वहां से मेदिनीपुर जेल शिफ्ट किया गया था। पता चला है कि दमदम जेल में भी दोनों कैदियों से मारपीट कि थी। इधर दो महीने बाद ही इस तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों कैदियों का यूं मेदिनीपुर जेल से फरार हो जाने से पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। इधर पुलिस ने दोनों की तलाश में पुरे शहर में नाकाबंदी कर दी है व शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भी तलाशी अभियान चलाई जा रही है। इधर पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों जेल से फरार कैसे हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment