आरजी कर पीड़िता की मां लड़ेंगी चुनाव!!!!!, पनिहाटी से भाजपा के टिकट पर उतरेंगी मैदान में

March 19, 2026 12:57 PM

kgp न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दूसरी उम्मीदवार सूची में एक बड़ा चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर की मां अब चुनावी राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह उत्तर 24 परगना जिले के पनिहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

​खुद पीड़िता की मां ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया, “मैंने कल ही यह निर्णय लिया कि मैं भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहती हूं। लंबे समय से मुझसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया जा रहा था, लेकिन पहले मैं तैयार नहीं थी।”

​क्यों लिया राजनीति में आने का फैसला?

अपने फैसले के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अपनी बेटी के लिए न्याय पाने और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के साथ खड़ा होना जरूरी है।”

​पनिहाटी में बदला समीकरण

पनिहाटी सीट पर भाजपा पहले अपने पुराने नेता अनिंद्य (राजू) बनर्जी को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही थी, लेकिन पीड़िता की मां के इस फैसले के बाद पार्टी अब अपने समीकरण बदल रही है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पनिहाटी से अपने मौजूदा विधायक निर्मल घोष की जगह उनके बेटे तीर्थंकर घोष को मैदान में उतारा है।

​अब पनिहाटी की लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि एक तरफ सत्ता पक्ष का युवा चेहरा है, तो दूसरी तरफ न्याय की मांग कर रही एक मां।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment