





युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
खड़गपुर : खड़गपुर महकमा के पिंगला थाना इलाके मे संदीप सुर(22) नामक युवक की संदिग्ध हालात मे शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार पिंगला थाना इलाके के बेलाद गांव मे रहने वाला सुदीप सुर का शव शुक्रवार की सुबह उसके घर से थोड़ी दूर पर अचेत अवस्था में देखा गया। आशंका है कि युवक ने विषपान किया था लेकिन मृतक के परिजनों का कथित तौर पर आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम खड़गपुर महकमा अस्पताल मे न करवाकर मिदनापुर मेडिकल कालेज लेकर चले गए।परिजनों के अनुसार मृतक के देह संस्कार के बाद थाने में लिखित रूप से हत्या की शिकायत दर्ज कराई जाएगी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जरुरी कारवाई की जाएगी।













