पिता पर अपने पांच वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, कब्र खोद शव को निकाल अंत्यपरीक्षण कराया गया, पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल इलाके के काजीपुर ग्राम की घटना

September 6, 2020 7:48 PM

खड़गपुर, पत्नी के मायके जाने के बाद बच्ची की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। घटना पूर्व मेदनीपुर के महिषादल इलाके के काजीपुर ग्राम का है जहाँ शेख सिराजुल (35) के खिलाफ अपनी 5 वर्षीय बेटी कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हल्दिया महकमा के एसडीपीओ तन्मय मुखर्जी ने बताया कि महिषादल थाने में रोजिना बिवी(25) ने अपनी 5 वर्षिय बेटी कि हत्या का आरोप अपने पति तथा 3 अन्य लोगो पर लगाया। घटना कि सत्यता को जानने हेतु जिला अदालत से अनुमति पाकर रविवार को विशेष  मजिस्ट्रेट कि उपस्थिति में मृत शव को कब्र से दोबारा निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया गया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पति पत्नी के झगडे के बाद महिला अपने मायके बच्ची को छोड़ कर चली गई। और शुक्रवार को उसे खबर मिली कि उसकी बेटी लापता है, काफी खोज के बाद बच्ची की लाश एक तालाब मे मिली। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है आरोपी फरार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment