रेशमी मेटालिक्स के समीप राजमार्ग में हादसे का शिकार हुए राजमिस्त्री की मौत , भुवनेश्वर से खड़गपुर लौटते वक्त हुई मौत

September 7, 2020 4:31 PM

खड़गपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई उसके बाद उसका चांदमारी में अंत्यपरीक्षण कराया गया। जानकारी के मुताबिक बीते दिनो रेशमी मेटालिक्स के पास सड़क पार करते वक्त मोटरसाईकिल सवार ने धक्का मार दिया जिससे राजमिस्त्री का काम करने वाले गोपाल सेनापति नामक 58 वर्षीय वयक्ति घायल हो गया था उसे पहले मेदिनीपुर फिर पीजी ले जाया गया जहां भर्ती ना लेने पर भुवनेश्वर ले जाया गया जिसके बाद इलाज करा कर आते वक्त खड़गपुर पहुंचने से पहले ही खड़गपुर ग्रामीण थाना के नानका गांव के रहने वाले गोपाल सेनापति ने दम तोड़ दिया। खड़गपुर शहर थाना की पुलिस लाश को बरामद कर अंत्यपरीक्षण कराया है मृतक के परिजनों ने बताया कि सादतपुर थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल को जब्त किया है जबकि चालक टाटा मेटालिक्स में कार्य करता है घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।   

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment