डीजल पी ओ एच शॉप द्वारा पी ओ एच की गयी प्रथम मेमू रेक रवाना

November 26, 2022 2:30 PM

ख़ड़गपुर, डीजल आवधिक मरम्मत कारखाना, खड़गपुर कारखाना के अधिकारियों, सुपरवाइजरों व कर्मचारियों के सतत लगन व प्रयास से आवधिक मरम्मत किए गए प्रथम मेमू रेक का प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पी. के. मंडल और मुख्य कार्य प्रबंधक, बी. के. रथ ने ध्वजा लहरा कर रवाना किया। इस अवसर पर खड़गपुर कारखाना के अधिकारीगणों में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर(डीजल), आशुतोष कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज), पी. के. पटनायक, उप मुख्य बिजली इंजीनियर (कारखाना), एस. बेहरा, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, अब्दुल हई, सीनियर ए.एफ. ए (को.) शंकर दूबे तथा अन्य अधिकारी एवं सुपरवाइजरों में वैजयंती माला, एस. डी. मंडल, एन. एस. मिश्रा तथा कारखाना के कर्मचारीगण मौजूद थे। ये डीजल पी. ओ. एच शॉप के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं।
प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पी. के. मंडल ने डीजल पी. ओ. एच. शॉप को इस उपलब्धि के लिए 10000 रुपये प्रदान किए। डीजल पी. ओ. एच शॉप के बैटरी अनुभाग के दो कर्मचारियों यथा नाइजल नाग एवं टी. रमाकांत ने बैटरी डिस्चार्जर प्लांट बनाया। उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर महोदय ने 2000 रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।
ज्ञात हो कि गत वर्ष से इस वर्ष के मध्य जनवरी तक डीजल पी. ओ. एच. शॉप लगातार लोड की कमी से जूझ रहा था। बिना किसी नियम के अनावश्यक ही कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया जा रहा था। इससे कर्मचारियों को अपना भविष्य अधर में प्रतीत हो रहा था। इस स्थानान्तरण को रोकने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के पदाधकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु एवं जोनल उपाध्यक्ष, मनीष चंद्र झा ने खड़गपुर के वर्तमान सांसद, दिलीप घोष को पत्र लिखकर कर्मचारियों की स्थिति से अवगत कराया तथा उनसे इसमें सहयोग करने की मांग की। सांसद महोदय उचित स्तर पर हस्तक्षेप के पश्चात डीजल पी. ओ. एच. शॉप को बचाने की कयावद शुरू हुई तथा कारखाना के सरप्लस लोड को डीजल पी. ओ. एच शॉप में हस्तांरित किया गया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डीपीआरएमएस के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु और जोनल उपाध्यक्ष, मनीष चंद्र झा ने डीजल पी. ओ. एच. शॉप के समस्त कर्मचारियों, सुपरवाइजरों, अधिकारियों को सामूहिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। खासकर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, पी. के. मंडल और मुख्य कार्य प्रबंधक, बी. के. रथ का प्रशासनिक सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। डीपीआरएमएस की ओर से सांसद दिलीप घोष को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

मनीषा झा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment