साइबर क्राइम के पीड़ित किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 40 लाख की लाॅटरी लगने का झांसा देकर किसान से ठग लिए गए थे 17 लाख रुपए

January 24, 2022 12:30 PM

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मारिषदा थाना इलाके में साईबर क्राईम के पीड़ित 55 वर्षीय श्रीकांत नामक एक किसान ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसके बाद श्रीकांत के साथ हुए धोखाधड़ी की बात सामने आई।दरअसल पांच साल पहले श्रीकांत को एक नंबर से फोन आया था। जिसमें उन्हें 40 लाख रुपए की लाॅटरी लगने की बात कही गई। लेकिन लाॅटरी की रकम पाने के लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपए पहले देने को कहा गया। जिसे श्रीकांत ने दे दिए। उसके बाद फिर और डेढ़ फिर और पैसे ऐसा करते-करते ठगों ने श्रीकांत से कुल 17 लाख रुपए ऐठ लिए। जिसे उन्होंने अपनी जमीन बेचकर पैसे दिए थे। अंत में जब श्रीकांत को अंदाजा हो गया की उन्हें कोई पैसा नही मिलने वाला व उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्हें आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नही सुझा। पुलिस को उसकी लाश घर से थोड़ी दूर एक पेड़ से लटकी मिली। मरने से पहले श्रीकांत ने सुसाइड नोट में कितनी बार व किस-किस को कितने पैसे दिए है सभी चीजों का उल्लेख किया था। पुलिस के मुताबिक कोलकाता के एक ब्रांच में 15 खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे व इसके अलावा कुल 18 नंबरों पे यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे गए थे। वहीं कुल 8 नंबरों से फोन कर पैसे की मांग की जाती थी। पूर्व मेदिनीपुर जिले की पुलिस ने साईबर ब्रांच को केस से जुड़ी सभी जानकारी सौंप दी है। साईबर ब्रांच घटना की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment