आजाद बस्ती से सोने के जेवरात जब्त, जावेद व सूरज को जेल हिरासत

May 14, 2022 7:37 PM

खड़गपुर। हार छिनताई मामले में गिरफ्तार मो जावेद व के सूरज से पूछताछ कर पुलिस आजाद बस्ती से लगभग ढ़ाई तोला सोने के जेवरात जब्त किया है पुलिस पता कर रही है जब्त जेवरात बीते दिनों हुए छिनताई की है या नहीं। दोनो आऱोपी मो जावेद व के सूरज को बीते दिनों गिरफ्तार कर खड़गपुर महकमा अदालत में पेश किए जाने पर दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

पता चला है कि पीसी खत्म होने के बाद आज फिर पेश करने पर दोनों को जेल हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस घटना में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर बाईक भी जब्त किया था बीएनआर ग्राउंड से आजाद बस्ती के रहने वाले मो जावेद व नई खोली हरिजन बस्ती के रहने वाले के सूरज को गिरफ्तार किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment