Triumph बाइक्स के इंदा में शोरूम व सर्विस सेंटर का उद्घाटन

Triumph bikes showroom inaugurated in inda

March 4, 2026 8:17 AM

Triumph बाइक्स ने खड़गपुर शहर के इंदा चौरंगी रोड पर शोरूम और सर्विस सेंटर का उद्घाटन बीते दिनों दीप प्रज्वलित कर किया गया।

खड़गपुर ट्रायंफ के हेड सुदर्शन मान्ना ने कहा कि कांथी और तमलुक के बाद यह उनका तीसरा शोरूम है। भारत में ट्रायंफ का यह 100वां शोरूम है। इस ब्रिटिश कंपनी ने भारतीय बाजार से नाता जोड़ लिया है। बाइकर्स के लिए यह बाइक एक सपना है। ये बाइक 400 सीसी से लेकर 2,500 सीसी तक की हैं।

इस राज्य में ट्रायंफ की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। ट्रायंफ ने तीन साल पहले कोलकाता में शोरूम खोलकर अपना सफर शुरू किया था। अभी कोलकाता में 6 शोरूम हैं। इंदा में सेल्स, सर्विस व स्पेयर पार्ट्स सभी एक ही विंडो में उपलब्ध है।

उद्घाटन समारोह में विनय वोरा, हिमांशु मिश्रा, एरिया सेल्स मैनेजर जसीमुद्दीन अहमद, एरिया सर्विस मैनेजरअरविंद गुप्ता, स्थानीय पार्षद जॉयदीप घोष, शोभन मान्ना, सौमित्र मान्ना व अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर के कटिंग व मिठाई वितरित की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment