ड्रग्स माफियाओं का विस्तार भगवानपुर, विधानपल्ली व गेटबाजार जैसे इलाको तक, लिक्विड कोडाइन मिक्सचर सहित चार धराए

July 15, 2022 9:22 PM

खड़गपुर, ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद तस्करों का प्रभाव शहर के दूसरे इलाकों तक पहुंच गया है। पुलिस ने खड़गपुर शहर के मालगोदाम सर्कुलेटिंग एरिया से चार ड्रग्स तस्करों को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में भगवानपुर के रहने वाले रमेश पासवान उर्फ बुगी, गेटबाजार के रहने वाले राजा दास उर्फ बोम राजा, विधानपल्ली माता मंदिर के समीप रहने वाले गणेश साव उर्फ सोपू व पांचबेड़िया के रहने वाले है। इन लोगों के पास से पुलिस 760 मि. लीटर लिक्विड कोडाइन मिक्सचर जब्त की गई है।

खड़गपुर शहर थाना पुलिस चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्ऱवाई करते हुए मेदिनीपुर जिला अदालत में पेश किया है। पुलिस पता लगाने का काम कर रही है ड्रग्स की सप्लाई कहां कहां होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment