माँ ने थप्पड़ लगाई तो पांचवीं कक्षा के छात्रा ने की आत्महत्या, दीवार ढहने से ट्यूटर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

April 10, 2026 2:00 PM

माँ ने थप्पड़ लगाई तो पांचवीं कक्षा के छात्रा ने की आत्महत्या जानकारी के अनुसार केशियारी थाना के सातसोल प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा भूमिका नायक ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली भूमिका के पिता बिश्वनाथ नायक मजदूरी कर परिवार का चलाते हैं भूमिका लोग चार भाई बहन हैं भूमिका दूसरे नंबर पर है गुरुवार की सुबह भूमिका जब रुमे में बैठी थी तब छोटे भाई में उनकी कॉपी को लेकर खींचतान की जिसे लेकर भूमिका का छोटे भाई से झगड़ा हो गया दोनों को झगड़ते देख माँ ने भूमिका व उसके भाई दोनों को दो-दो चप्पट लगा दी जिससे भूमिका छुप हो गई घटना के बाद भूमिका अपनी बड़ी बहन किंजन व छोटे भाई के साथ घर के छत पर चला गया, जहाँ बाद में दोनों वापस आ गए थोड़ी देर बाद दोनों जब वापस भूमिका को बुलाने पहुंचे तो फंदे में झूलता पाया जिसे देख चिल्लाने पर मां ने आकर शव को उतार के शहाड़ी हास्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया शहाड़ी थाने के प्रिंस भूमिका की शव को बरामद कर अंत परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया है घटना से इलाके में शोक व्याप्त है

 

 

 

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक घर की दीवार गिरने से एक ट्यूटर (प्राइवेट शिक्षक) की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान बिमल पात्रा के रूप में हुई है, जो केशियारी ब्लॉक के आगरपाड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

 

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा के कारण घर की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे के वक्त बिमल पात्रा और एक अन्य व्यक्ति उसी जगह मौजूद थे। दीवार ढहने से दोनों मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बिमल पात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल हुए दूसरे व्यक्ति का इलाज अभी जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

स्थानीय लोगों का प्रारंभिक अनुमान है कि हाल ही में आई आंधी और बारिश के कारण दीवार काफी कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बिमल पात्रा इलाके में एक ट्यूटर के रूप में काफी जाने-पहचाने व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य और पड़ोसी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment