ट्रक से कुचल देने से दीघा घूमने जा रहे डॉक्टर की मौत, परिवार के दो अन्य घायल

January 23, 2023 2:11 PM

✍️ जेआर गंभीर

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर अनुमंडल  इलाके के राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक मर्मांतक घटना घट गई . आज(सोमवार ) सुबह खड़गपुर के एक चिकित्सक अपने परिवार संग अपनी निजी कार से दीघा जा रहे थे . राष्ट्रीय राज मार्ग – 60 पर नारायणगढ के उकूनमारी के पास एक ट्रक ओवरटेक करने के क्रम में उनके कार के अगले हिस्से पर टक्कर मार दी . राष्ट्रीय राज मार्ग पर इस तरह लारवाही से ड्राइविंग करने को लेकर प्रतिवाद करने कार से उतरे थे चिकित्सक एवं उनके परिजन और बातों-बातों में विवाद बढ गया आक्रोशित चालक चिकित्सक पर ट्रक चढा कर निकल गए . इस तरह घटनास्थल पर ही चिकित्सक गौतम मुखर्जी(45) की मर्मांतम मृत्यु हो गई . परिवार के और 2 सदस्य भी घायल हैं जिन्हें अविलंब अस्पताल में ले जाया गया है एवं चिकित्सा जारी है . सूचना पाकर नारायणगढ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं आरोपी चालक की तलाश शुरु की है . मालूम हो इधर भोर के समय कोहरे की प्रकोप भी जारी है और इसी कोहरे सै घिरी भोर में तड़के डॉक्टर परिवार दीघा के लिए अपनी निजी कार मारुती -800 से निकले थे कि नारायणगढ के के करीब यह दर्दनाक हादसा पेश आ गया . ट्रक द्वारा टक्कर मार देने के पश्चात कार से उतर कर वे ट्रक के सामने खडे़ होकर , ट्रक को रोकने की कोशिश में थे इसी बीच ट्रक-चालक ने संभवतः जानबूझ कर ट्रक चला दी और वे ट्रक के चक्के तले आकर पिस गए और यूं उनकी दर्दनाक मौत हो गई . इस दुःखदायी घटना से खड़गपुर शहर में शोक की लहर है साथ ही सड़क मार्ग से सफर में सुरक्षा को लेकर लोग काफी चिंतित हैं .

ज्ञात हो कि शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिनों तक सरकारी छुट्टी मिलने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़  दीघा में हुई है दीघा मंदारमनी व आसपास के तटवर्ती इलाकों में पुलिस की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जा सके.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment