स्कूली बच्चों ने देखे चंद्रयान-3 का जीवंत प्रसारण, यज्ञ व लड्डू वितरण

August 24, 2023 7:09 AM

 

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में 23 अगस्त 2023 शाम 5:00 बजे से 6:30 तक चंद्रयान अभियान- 3 का सफल लैंडिंग कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण दिखाया गया।इस कार्यक्रम के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह था उपप्राचार्य श्री चंद्रशेखर सिंह जी के नेतृत्व में पहले से ही तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। बहुत बड़े टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विद्यालय के सभी शिक्षक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
चंद्रयान 3 का सफललैंडिंग देखकर बच्चों में बहुत ज्यादा उत्साह था सभी ने सामूहिक रूप से भारत माता की जय के नारे लगाए। केंद्रीय विद्यालय में 24 से 26 अगस्त तक तक स्विमिंग बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होने वाली है इसमें आए हुए प्रतिभागी और अनुरक्षण शिक्षक भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए 6:03 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरा सभी ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाई और जय घोष किया । कार्यक्रम के अंत में श्री चंद्रशेखर सिंह और श्री एन डी सामंत ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया और धन्यवाद दिया।

चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए भाजपा सदर 3 (मध्य मंडल) की ओर से नई खोली कार्यालय में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मध्य मंडल के अध्यक्ष श्री राव व अन्य शामिल हुइं।

इधर सफल लैंडिंग के बाद इंदा इलाके में लोगों ने लड्डू बांटकर बधाई दी।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment