माथुर वैश्य महिला मंडल खड़गपुर द्वारा हरियाली तीज मना, रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2023 1:42 PM

 

माथुर वैश्य समाज की महिलाओं ने रक्षाबंधन से पूर्व हरियाली तीज गोलबाजार दुर्गेश्वरी मन्दिर में बहुत हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाएं, युवतियां व बच्चे  शामिल हुए।

महिला मंडल को युवा बहुओं का सहयोग भी मिला उन्होंने अपनी योजनानुसार कार्यक्रम को नया रंगीन रुप प्रदान किया उपस्थित सभी वर्ग की महिलाओं ने खुब आंनद लिया


कार्यक्रम को 8-9 वर्गों मे प्रस्तुत किया गया जैसे बच्चों के लिए नृत्य, स्वांग, महिलाओं के नृत्य, स्वांग, सोलह श्रृंगार, लड़कियों के लिए नृत्य के अलावा सामान्य ज्ञान,खेल था.

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही महिला मंडल की सदस्यों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महिला मंडल अध्यक्षा जी ने सभी को धन्यवाद दिया

इस अवसर पर बीना ,अंजू,सपना,नीता,पुर्व अध्यक्षा उर्मिला, रजनी, सरिता, नियति, राजकुमारी, मनीषा,रीतु गुप्ता व, अन्य शामिल हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment