आज का राशिफल: 26 मई 2025 — सोमवती अमावस्या पर कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ?

May 26, 2025 1:47 PM

26 मई 2025 — आज सोमवती अमावस्या और शशि-आदित्य योग के शुभ संयोग में कुछ राशियों के लिए दिन बेहद फलदायक सिद्ध हो सकता है। ग्रहों की चाल से यह दिन आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में कई बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —

मेष (Aries) 🐏:

आज का दिन बातचीत और संपर्क के लिए अनुकूल है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

वृषभ (Taurus) ♉:

नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, परन्तु किसी पर अंधा विश्वास करने से बचें।

मिथुन (Gemini) ♊:

करियर में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता कम होगी। दिन रचनात्मकता के लिए उत्तम है।

कर्क (Cancer):

आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

सिंह (Leo) 🦁:

पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

कन्या (Virgo) ♍ :

नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए दिन शुभ रहेगा।

तुला (Libra) ♎:

उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

 

वृश्चिक (Scorpio) ♏ :

सही निर्णय लेने पर लाभ मिल सकता है। आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहना जरूरी है।

धनु (Sagittarius) ♐ :

खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिजनों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा।

मकर (Capricorn) ♑:

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) ♒:

रचनात्मक कार्यों में सराहना मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

मीन (Pisces) ♓:

धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

 

विशेष सुझाव::-

आज मकर, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या और मीन राशियों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ साबित हो सकता है।

नोट:- यह राशिफल प्राचीन ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। पाठकों

से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले स्वयं विचार अवश्य करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment