





खड़गपुर: आज गांजा दो खबरें सामने आई हैं। पहली घटना खड़गपुर रेलवे स्टेशन की है, जहां रेलवे पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लगभग 12 किलो 950 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम आशीष कुमार है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है और वह बिहार के रोहतास इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, यह युवक ओडिशा के सोरो स्टेशन से होते हुए झारखंड के टाटानगर की ओर जा रहा था।



संदेह होने पर जब पुलिस ने उसे रोका, तो तलाशी के दौरान उसके सूटकेस और बैकपैक से यह भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। रेलवे पुलिस ने वीडियोग्राफी और उचित एसओपी (SOP) का पूरी तरह से पालन करते हुए सारा सामान जब्त कर लिया है और आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

दूसरी और पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुडा थाना की पुलिस न चार चक्के वहां को रोक 25 किलोगांजा जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है।






